फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच परेश रावल ने किया ऐसा ट्वीट, सातवें आसमान पर लोगों का गुस्सा

Sun, 17 May 2020 01:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में लगातार कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 85,940 हो गई है, जिनमें 53,035 सक्रिय हैं। वहीं अबतक 2752 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की वजह से देश में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। इसी वजह से लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
परेश रावल - फोटो : social media
घर पर रहने की वजह से आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर वो हमेशा बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया।
विज्ञापन

3 of 6
परेश रावल - फोटो : Social Media
परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा कि कुछ समय के लिए लोग सेल्फी लेने की हिम्मत नहीं करेंगे और परेशान भी नहीं करेंगे। परेश रावल के इस ट्वीट के बाद लोग उनसे काफी नाराज हो गए। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें फेक हीरो तक बता दिया। 
 

4 of 6
परेश रावल - फोटो : social media
एक यूजर ने परेश रावल के ट्वीट पर लिखा, 'सर, शायद आप गलतफहमी में हैं। आपको स्टार हमने बनाया है। अब लोग आपके साथ सेल्फी नहीं लेंगे। अब देश बदल गया है, उन्हें पता चल गया कि आप लोग फेक हीरो हैं। अब सेल्फी डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस और सफाईकर्मियों के साथ लेंगे।' 
 
विज्ञापन

5 of 6
परेश रावल
एक और यूजर ने लिखा, 'परेश जी, ये पब्लिक ही है जिसने आपको बुलंदियों पर पहुंचाया।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'परेश रावल साहब शायद यह भूल गए हैं कि यह भारत है यहां के लोग जिसे सर पर बिठाते हैं भारी लगने पर जमीन पर ऐसे गिराते हैं कि वह दोबारा खड़ा भी नहीं होता।'


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हंगामा 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि परेश रावल आखिरी बार फिल्म उरी में नजर आए थे। उनके आने वाली फिल्म हंगामा 2 है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें