फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ मैं ही परदे पर प्रधानमंत्री मोदी बन सकता हूं, मेरे अलावा कोई और नहींः परेश रावल

Wed, 07 Feb 2018 02:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक में पीएम का किरदार निभा रहे परेश रावल ने ऐसी बात कह दी है जिसे सुनकर आप भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे। दरअसल, परेश रावल ने खुलकर कहा है कि उनके अलावा कोई और नरेन्द्र मोदी का किरदार नहीं निभा सकता। परेश ने कहा, "सिर्फ मैं पीएम को पर्दे पर निभा सकता हूं क्योंकि 'आई लव हिम'।" 
विज्ञापन

2 of 5
एक इंटरव्यू में परेश ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम लगभग पूरा हो चुका है। केवल 1 या 2 मुद्दों पर काम बाकी है। इसके बाद फिल्म पर फिर से काम शुरू कर दिया जाएगा। परेश ने आगे कहा कि उन्हें पीएम की बात समझ आती है। उन्होंने पीएम को बहुत ध्यान से देखा है। लोगों को उनपर बहुत भरोसा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Paresh
बता दें कि पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी पर बन रही फिल्म में किसी ने परेश रावल को साइन करने के बारे में सोचा है। निर्देशक रूपेश पटेल से पहले एड-फिल्ममेकर लॉयड बपतिस्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बायोपिक बनाने की तैयारियां कर रहे थे, लेकिन वह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। 
 

4 of 5
एड-फिल्ममेकर लॉयड बपतिस्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे परेश रावल को लीड रोल में लेकर मोदी की बायोपिक बनाना चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणों से बात नहीं बन सकी। उस समय लोगों में उत्सुकता थी कि फिल्म में मोदी और जसोदाबेन का किरदार कौन निभाएगा? 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म की शूटिंग को लोकसभा चुनावों के कारण कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था क्योंकि खुद परेश बीजेपी के टिकट पर अहमदाबाद पूर्व से चुनाव लड़ रहे थे। परेश यह चुनाव जीते लेकिन निर्देशक का इरादा फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव करने का था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें