फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSA अजित डोभाल के किरदार में नजर आए परेश रावल, सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड है फिल्म

Sun, 10 Jun 2018 10:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
paresh rawal
संजय दत्त की बायोपिक में सुनील दत्त का किरदार निभा रहे परेश रावल जल्द ही नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'उड़ी' में परेश रावल का लुक सामने आया है जिसमें वह अजीत डोभाल के रोल में नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
x - फोटो : bbc
पिछले दिनों ही खबर आई थी कि परेश रावल पीएम मोदी की बायोपिक में उनका किरदार निभा सकते हैं। परेश रावल फिल्म ‘उड़ी’ में एनएसए अजीत डोभाल की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म भारतीय सेना पर आतंकवादियों द्वारा ‘उड़ी’ में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
yami gautam
फिल्म में विकी कौशल और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं और इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर कर रहे हैं। हाल ही में यामी गौतम का लुक सामने आया था। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ अपने पूरे लुक को भी बदल दिया है। 

4 of 5
paresh rawal
एनएसए डोभाल पर्दे के पीछे रहकर देश सेवा के लिए पहचाने जाते हैं और सर्जिकल स्ट्राइक में उनका अहम रोल था। विक्की कौशल को 2016 में उड़ी में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड फिल्म में कमांडर इन चीफ का रोल अदा करना है। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी सीमा के भीतर घुसकर किए जाने वाले सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
surgical strike in PoK
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सितंबर 2016 में आतंकवादियों ने भारतीय सेना के ऊपर हमला कर दिया था, जिसमें हमारे 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के 11 दिनों बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्यवाही करते हुए एलओसी पार करके सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें