बॉलीवुड एक्टर परेश रावल की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। वह हर साल 30 मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। परेश एक ऐसे कलाकार हैं जो किसी भी रोल में आसानी से फिट हो जाते हैं। चाहे अपने निगेटिव किरदार से डराना हो या फिर गंभीर रोल से लोगों को भावुक करना या फिर अपने कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देना हो, परेश हर किरदार को ऐसे तरीके से निभाते हैं जैसे लगता है कि किरदार उन्हीं को ध्यान में रखकर गढ़े गए हो। अपने 40 साल के करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्में की हैं। एक अच्छा एक्टर होने के साथ वह एक फैमली मैन भी हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम उनके किरदारों और परिवार से जुड़ी 10 दुर्लभ तस्वीरें आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में फिल्म 'अर्जुन' से की थी। हालांकि उनको असली पहचान साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'नाम' से मिली। इसके बाद वह एक के बाद कई फिल्मों नजर आए।
विज्ञापन
3 of 10
सरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
करियर के नौ साल के बाद उनके खाते में एक ऐसी फिल्म आई जिसकी वजह से वह न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचाने जाने लगे। यह फिल्म थी 'सरदार'। इस फिल्म में परेश सरदार वल्लभभाई पटेल के किरदार में नजर आए थे।
4 of 10
फिल्म- दौड़
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में परेश निगेटिव रोल में नजर आते थे। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में बतौर विलेन भी काम किया है। ये तस्वीर फिल्म 'दौड़' की है जिसमें वह नाकारात्मक भूमिका में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 10
फिल्म- हेराफेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी फिल्मों की वजह से उन्हें अलग पहचान मिली। वह फिर हेरा फेरी, आवारा पागल दीवाना, दीवाने हुए पागल, हंगामा जैसी कॉमेडी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 10
टीम- हंगामा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी की वजह से फिल्म हंगामा 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी। फिल्म तो लोगों को खास पसंद नहीं आई, लेकिन इसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं परेश रावल हंगामा 2 की पूरी टीम के साथ हैं।
विज्ञापन
7 of 10
आलिया भट्ट के साथ परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
यह तस्वीर साल 1998 में आई महेश भट्ट की फिल्म 'तमन्ना' के सेट की है। तस्वीर में दिख रही बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं। इस फिल्म में परेश और पूजा लीड रोल में नजर आए थे।
8 of 10
पीएम मोदी के साथ परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के अलावा परेश राजनीति के मैदान में भी उतर चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रह चुके हैं। कई मौकों पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ चुके हैं।
9 of 10
परेश रावल अपनी पत्नी के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल ने साल 1987 में स्वरूप संपत से शादी कर ली थी। स्वरूप 1979 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
दोनों के दो बेटे आदित्य और अनिरुद्ध हैं। पिता की तरह दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। आदित्य एक एक्टर हैं जबकि उनके भाई अनिरुद्ध फिल्म सुल्तान में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।