फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में पारस छाबड़ा के खर्चे उठा रही थीं एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा, पहली बार एक्टर ने दिया जवाब

Wed, 04 Mar 2020 02:56 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा इन दिनों रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आ रहे हैं । इस शो में वो अपने लिए एक लड़की ढूंढ रहे हैं । बिग बॉस खत्म होने के तुरंत बाद ही ये शो शुरू कर दिया गया था । बिग बॉस के दौरान पारस की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा खूब चर्चा में रही थीं । उस समय खबर आई थी कि आकांक्षा ही पारस का खर्च उठाती हैं । अब इस बारे में पहली बार पारस ने बयान दिया है । 
विज्ञापन

2 of 5
Paras Chhabra - फोटो : twitter
पारस ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया, 'जब मैं शो में एंट्री कर रहा था उस दौरान ही मैंने आकांक्षा से इस बारे में कह दिया था कि शो से वापस आने के बाद हम इस पर बात करेंगे। लेकिन मुझे नहीं समझ में आया कि आखिर आकांक्षा को क्या हो गया। आकांक्षा को पता था हम दोनों अलग इसलिए हो रहे हैं क्योंकि हमारे बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Paras Chhabra - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
'ऐसा कभी नहीं था कि मुझे ये शो मिल गया और इसलिए मैंने आकांक्षा को छोड़ देने का फैसला लिया। मुझे समझ नहीं आया कि अकांक्षा यह दावा क्यों कर रही है कि वह मेरे कपड़े भेज रही थी और मेरे फ्लैट और बैंक खातों को संभाल रही थी?आकांक्षा को पता था कि हमारे बीच चीजें खत्म हो रही हैं।'

 

4 of 5
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : Instagram
पारस ने कहा, 'मैं आर्थिक रूप से सुरक्षित था और उस पर निर्भर नहीं था। इसके साथ ही मैंने कभी भी अकांक्षा को ये नहीं कहा कि वह मेरे फ्लैट या बैंक खातों की देखभाल करें। मुझे बाद में पता चला कि आकांक्षा मेरे कपड़े चुन रही थी और उन्हें भेज रही थी। मैंने उससे कभी कुछ करने को नहीं कहा था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paras Chhabra - फोटो : twitter
'अगर वह सच में मुझे प्यार करती तो ये सब दिखावे के लिए नहीं करती। दूसरों के सामने यह साबित करने की उसकी वजह क्या थी कि वह मेरे लिए काम कर रही थी? मैं इस बारें में नहीं जानता।' बता दें कि पारस के अलावा शहनाज गिल भी इस शो में अपने लिए लड़का पसंद कर रही हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें