बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं । पारस घर के अंदर इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि वो माहिरा को प्यार करते हैं । पारस का पूरा गेम माहिरा के इर्द-गिर्द घूमता है । वहीं घर के बाहर पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
paras chhabra
- फोटो : social media
आकांक्षा को इस बात पर यकीन नहीं है कि पारस उन्हें धोखा दे रहे हैं । आकांक्षा ने अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि जब पारस बाहर आएगा तब वो उससे सारे सवालों के जवाब मांगेंगी । आकांक्षा अपने बॉयफ्रेंड पारस और माहिरा के रिश्ते को लेकर नाराजगी भी जता चुकी हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
Paras Chhabra
- फोटो : instagram
हाल ही में स्पॉटबॉय से बात करते हुए आकांक्षा पुरी ने इस बात का इशारा दिया था कि उनकी और पारस की शादी हो चुकी है। बिग बॉस के घर में पारस छाबड़ा सिर्फ फ्लर्ट कर रहे हैं । जब आकांक्षा से शादी की अफवाह के बारे में बात की गई तो उन्होंने पूछा, क्या वाकई मीडिया इस खबर को छापना चाहता है ।
4 of 5
Paras Chhabra
- फोटो : instagram
इसके बाद आकांक्षा ने इस खबर को झूठा बताते हुए इस बारे में बात करने से मना कर दिया । कुछ दिन पहले ही बिग बॉस खबरी नाम के एक फैन पेज ने पारस और आकांक्षा की पर्सनल वॉट्सऐप चैट शेयर की थीं । कई सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए दावा किया जा रहा है कि ये सारी चैट खुद आकांक्षा ने लीक की थी ।
चैट में की गई बातचीत पर गौर करें तो पारस अपनी गर्लफ्रेंड को समझा रहे हैं कि वो इमोशनल न हों और वो शो में भी उनके साथ लॉयल बनकर रहेंगे । इसके साथ दोनों की प्यार भरी बातें भी देखने को मिलीं । बता दें कि कुछ दिनों पहले माहिरा ने भी कहा था कि वो पारस से प्यार करने लगी हैं ।