फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Param Sundari Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'परम सुंदरी' का मंगल, कलेक्शन में इजाफा दर्ज, पांचवें दिन इतने कमाए

Tue, 02 Sep 2025 09:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Param Sundari Collection: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'परम सुंदरी' ने रिलीज के शुरुआती तीन दिन बढ़िया कलेक्शन किया। मगर, कल मंडे टेस्ट में इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई। जानते हैं आज मंगलवार को फिल्म ने कितने कमाए हैं?
विज्ञापन
1 of 5
'परम सुंदरी' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'परम सुंदरी' की रिलीज को आज मंगलवार को पांच दिन हो गए हैं। यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वीकएंड पर ठीकठाक कमाई करने के बाद कल सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई थी। जानते हैं आज फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा?
विज्ञापन

2 of 5
परम सुंदरी - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी शुरुआत
तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म 'परम सुंदरी' ने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शुरुआत की थी। दूसरे दिन शनिवार को कमाई में और इजाफा हुआ और 9.25 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को तीसरे दिन कमाई 10.25 करोड़ रुपये रही।

Param Sundari Review: ट्रेलर तक ही ठीक थी ‘परम सुंदरी’, फीकी कहानी और सिद्धार्थ के नकली एक्सप्रेशन देंगे तकलीफ
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
मंगलवार को बढ़ी फिल्म की कमाई
कल सोमवार को चौथे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज हुई। फिल्म का चौथे दिन का कारोबार 3.25 करोड़ रुपये रहा। वहीं, आज पांचवे दिन फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज हुआ है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज मंगलवार को फिल्म ने 4.82 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 34.82 करोड़ रुपये है।

4 of 5
परम सुंदरी - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
बजट के करीब पहुंचने की उम्मीद
फिल्म 'परम सुंदरी' को 40-50 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। कमाई को देखते हुए फिलहाल की प्रदर्शन संतोषजनक है। फिल्म इसी तरीके से कलेक्शन करती है तो संभव है कि इस वीकएंड तक अपना बजट निकाल ले। बता दें कि 'परम सुंदरी' एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहानी के स्तर पर फिल्म कमजोर
फिल्म 'परम सुंदरी' में केरल की सुंदर लोकेशन के बीच जान्हवी, सिद्धार्थ का रोमांस दिखाया है। दर्शकों को रोमांस से ज्यादा केरल की लोकेशन पसंद आई है। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा काफी हो रही है। हालांकि, कहानी के स्तर पर फिल्म कमजोर बताई जा रही है। फिल्म ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें