फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Param Sundari Day 1 Box Office: 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर की धांसू शुरुआत, जानिए पहले दिन का कलेक्शन

Fri, 29 Aug 2025 08:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Param Sundari Box Office Collection: फिल्म 'परम सुंदरी' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
विज्ञापन
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' आज 29 अगस्त को थिएटर्स में सज गई है। रिलीज से पहले इस फिल्म की खूब चर्चा रही। सोशल मीडिया पर इसे 'चेन्नई एक्सप्रेस' की कॉपी बताया जा रहा था। आज फिल्म जब रिलीज हुई है तो दर्शकों ने इसे कितना प्यार दिया है? जानिए 

विज्ञापन

परम सुंदरी - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन का कलेक्शन
फिल्म 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू अंदाज में शुरुआत की है। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म 'परम सुंदरी' ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 40 से 50 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। 

Param Sundari Review: ट्रेलर तक ही ठीक थी ‘परम सुंदरी’, फीकी कहानी और सिद्धार्थ के नकली एक्सप्रेशन देंगे तकलीफ

परम सुंदरी - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन औसत रहा प्रदर्शन
बॉक्स ऑफिस के गणित के मुताबिक कोई दिन अगर पहले दिन अपने बजट का दस फीसदी कमाती है तो यह औसत मानी जाती है। वहीं, 20 फीसदी कमाई करने पर इसे अच्छी शुरुआत माना जाता है। इससे अधिक कारोबार जुटाने पर फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के संकेत होते हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'परम सुंदरी' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औसत से बेहतर स्थिति में है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थ की पिछली पांच फिल्मों के आगे कहां 'परम सुंदरी'?
सिद्धार्थ की पिछली पांच फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन से अगर 'परम सुंदरी' की पहले दिन की कमाई की तुलना की जाए तो भी यह बेहतर स्थिति में है। सिद्धार्थ की पिछली पांच फिल्मों में पहले दिन 'थैंक गॉड' का कलेक्शन सबसे ज्यादा (8.10 करोड़ रुपये) रहा। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप रही थी। वहीं, पिछली फिल्म 'योद्धा' का ओपनिंग डे कलेक्शन 4.25 करोड़ रुपये था। 'परम सुंदरी' शुरुआती आंकड़ों में इससे आगे है।
विज्ञापन

जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला
कहानी के स्तर पर कमजोर है फिल्म
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर के अलावा मनजोत सिंह, संजय कपूर और रेन्जी पणिक्कर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। क्रिटिक्स से इसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। कहानी के स्तर पर फिल्म कमजोर बताई जा रही है। जान्हवी का अभिनय भी बहुत आकर्षक नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि वीकएंड पर फिल्म की कमाई किस दिशा में आगे बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें