देवी श्री प्रसाद और कमल हासन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डीएसपी ने समझाई मेकिंग
गाने को सुनने से ही समझ आता है कि ये गाना बहुत ही फुर्सत से बनाया गया है। गाने में कहीं कोई सरगम की भगदड़ नहीं है। हर वाद्ययंत्र से सुरों के आरोह और अवरोह पर अच्छे से काम किया गया है। एक अच्छे गाने के बारे में बधाई देने पर देवी श्री प्रसाद कहते हैं, ‘ये गाना गिनती के वाद्य यंत्रों के साथ बनाया गया है। पियानो अकॉर्डियन, सैक्सोफोन और चेलो के साथ हमने इसमें पूरा रस लिया है और इसका असर श्रोताओं पर दिख रहा है, ये जानकर ही मैं बहुत खुश हूं।’