pankaj udhas
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पंकज उधास का एक और किस्सा बहुत चर्चा में रहा। अमेरिका में एक कान्सर्ट के दौरान जब पंकज उधास अपनी परफार्मेंस के लिए लेट हो रहे थे तो उन्होंने टैक्सी वाले से गाड़ी तेज चलाने को कहा, जवाब में उसने उन्हीं के गजल की चंद लाइनें दोहरा दी.. ‘जरा आहिस्ता चल..’ तो पंकज ने कहा, ‘भाई लगते तो गोरे हो, हिंदी जानते हो?’ उसने बताया कि वह अफगानी है और उनका फैन है। पंकज को एयरपोर्ट छोड़कर वह गले मिला और टैक्सी का किराया भी नहीं लिया।