Pankaj Udhas with wife farida
- फोटो : twitter
फरीदा एयर होस्टेस थीं। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। तीन एल्बम लांच होने के बाद जब पंकज गायकी की दुनिया में प्रसिद्ध हो गए तब फरीदा के पिता से उनका हाथ मांगने गए थे। पंकज उधास ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह फरीदा के पिता से मिलने गए तो बेहद नर्वस थे। इस मुलाकात के दौरान फरीदा के पिता ने उनसे कहा, ‘अगर आप दोनों को ऐसा लगता है कि आप एक-साथ खुश रह पाएंगे, तो आगे बढ़ें और शादी करें’। इसके बाद पंकज और फरीदा ने 11 फरवरी, 1982 को शादी की।