फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: गांव से निकलकर ये सितारे बने सुपरस्टार, संजय मिश्रा समेत कई दिग्गज कलाकारों के नाम शामिल

Sat, 06 Jan 2024 12:29 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इरादे मजबूत हों तो कुछ भी मुश्किल नहीं। छोटे शहरों और गांवों से निकले इन सितारों ने ये साबित कर दिखाया है। इन्होंने अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। तो चलिए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
पंकज त्रिपाठी, विद्या बालन, संजय मिश्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम लोग स्टार बनने का सपना लेकर आते हैं। अक्सर कहा जाता है कि इंडस्ट्री में काम मिलना और अपने दम पर एक अलग पहचान बनाना आसान नहीं है। लेकिन, इरादे मजबूत हों तो कुछ भी मुश्किल नहीं। छोटे शहरों और गांवों से निकले इन सितारों ने ये साबित कर दिखाया है। इन्होंने अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। तो चलिए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : social media
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी का नाम उन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार है, जो अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता बिहार के एक छोटे से कस्बे बेलसंड के रहने वाले हैं। उन्होंने वहां से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। बैक टू बैक सुपरहिट फिल्मों के साथ पंकज दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर सुर्खियों में हैं।

यह भी पढ़ें:Bollywood Stars: जब खाकी पहन पर्दे पर आए ये सितारे, रौबदार अंदाज से जीता दर्शकों का दिल
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन - फोटो : social media
विद्या बालन
विद्या बालन ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अभिनेत्री केरल के पलक्कड़ जिले के पुथुर नाम के गांव में जन्मी थीं। वहां से बॉलीवुड तक का इनका सफर भी काफी संघर्ष भरा रहा। आज विद्या बॉलीवुड की चर्चित अदाकाराओं की लिस्ट में शुमार हैं।

4 of 5
संजय मिश्रा - फोटो : social media
संजय मिश्रा
संजय मिश्रा का नाम मशहूर कॉमेडी अभिनेताओं की सूची में शामिल है। अभिनेता अपनी कॉमेडी कला से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। संजय का जन्म बिहार के दरभंगा के मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर खुद को बेहतरीन एक्टर के रूप में स्थापित किया। फिल्म इंडस्ट्री में उनका भी कोई जानकार नहीं था, उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई। 

यह भी पढ़ें: Arjun Malaika: दो महीने पहले हो गया था मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप! जानें फिर कैसे साथ आया जोड़ा?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
कभी सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एनएसडी से पासआउट नवाजुद्दीन ने अपने टैलेंट के दम पर खूब नाम और दौलत बॉलीवुड में कमाई है। वे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छोटे से कस्बे बुढ़ाना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें