फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ इस जगह छुट्टियां मना रहे पंकज त्रिपाठी, कुछ दिन पहले ही मुंबई में खरीदा आलीशान घर

Mon, 27 May 2019 12:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pankaj Tripathi with family - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिनेता पंकज त्रिपाठी को हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अदाकारों में गिना जाता है। पंकज बेहतरीन अदाकार हैं तो जाहिर सी बात है कि उनके पास काम भी बहुत होता है। ऐसे में किसी भी कलाकार को खुद के लिए वक्त निकालना बड़ा मुश्किल होता है। अपने व्यस्त शेड्यूल से वक्त निकालकर पंकज अपने परिवार के साथ स्कॉटलैंड में छुट्टी मनाने रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
pankaj tripathi - फोटो : file photo
पंकज ने हाल ही में फिल्म 'ड्राइव' की शूटिंग खत्म की है और वह जल्द ही कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म '83' की शूटिंग के लिए लंदन रवाना होने वाले हैं। इसी बीच वक्त निकालकर पंकज परिवार सहित स्कॉटलैंड छुट्टियां मनाने गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
pankaj tripathi - फोटो : file photo
स्कॉटलैंड में छुट्टियां मनाने पर पंकज कहते हैं, "मैंने लगभग दो साल से अपने काम से कोई छुट्टी नहीं ली है। मेरी पत्नी मृदुला आउटलैंडर्स देखती है और यह देखने के बाद वह हमेशा से ही स्कॉटलैंड जाना चाहती है। मेरी बेटी शरलॉक होम्स की बड़ी फैन है। वह भी स्कॉटलैंड देखना चाहती है, इसलिए हम सबने मिलकर तय किया कि हम छुट्टियां स्कॉटलैंड मे ही बिताएंगे।" खास बात है कि पंकज ने
कुछ दिन पहले ही मुंबई में आलीशान घर खरीदा है। 

4 of 5
Pankaj Tripathi - फोटो : social media
इन दिनों पंकज '83', 'पंगा' और 'अंग्रेजी मीडियम' जैसी कई फिल्मों में काम कर रहे है। फिलहाल छुट्टियां बिताने के बाद पंकज 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म '83' की शूटिंग के लिए लंदन जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pankaj tripathi - फोटो : amar ujala
आपको बता दें, पंकज फिल्म '83' में उस वक्त के टीम मैनेजर पीआर मान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। पीआर मान सिंह ने 1983 में कपिल देव की अगुआई वाली टीम को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म 83 में पंकज के अलावा रणवीर सिंह, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, चिराग पाटिल और साकिब सलीम जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें