फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी पन्नू समेत इन 5 स्टार्स ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, कीमत करोड़ों में

Tue, 04 Jun 2019 11:42 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
taapsee pannu, alia and pankaj - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने मुंबई में तीन बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है। खबरों की मानें तो तापसी के इस घर की इंटीरियर डिजाइनिंग उनकी बहन ही करेंगी। तापसी से पहले भी कई स्टार्स ने हाल ही में मुंबई में आलीशन घर खरीदा। खास बात यह है इन सभी स्टार्स ने घर मुंबई के पॉश इलाके में घर खरीदा जिनकी कीमत भी करोड़ों में हैं। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जिन्होंने हाल ही में मुंबई में घर खरीदा।
विज्ञापन

2 of 6
Taapsee Pannu - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में मुंबई में अपना घर खरीदा। खबरों की मानें तो तापसी ने उसी बिल्डिंग में फ्लैट खरीदा है जहां पर वह पहले से रह रही थीं। सूत्रों की मानें तो जब तापसी को फ्लैट के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत इसे खरीदने का फैसला किया। कहा जा रहा है कि तापसी के घर की इंटीरियर डिजाइनिंग उनकी बहन करेंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
pankaj tripathi - फोटो : Instagram
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जिनकी पहचान आज बड़े दिग्गजों के बीच होती है। पंकज ने मुंबई के मड आइलैंड में आलीशान घर हाल ही में खरीदा है। घर खरीदने के बाद पंकज ने कहा- 'आज मैंने और मेरी वाइफ मृदला ने अपने लिए हमारा सपनों का घर खरीद लिया है। लेकिन वह दिन मैं नहीं भूला हूं, जब हम एक ही कमरे के घर में रहते थे जिसकी छत टीन की चादर थी। वह घर पटना में था। एक रात इतनी तेज बारिश आई कि तेज हवा के साथ वह हमारी टीन की चादर भी उड़ाकर ले गई। इसके बाद हम उस आसमान को देखते रह गए।' 

4 of 6
Ankita Lokhande - फोटो : Instagram
अंकिता लोखंडे ने पिछले दिनों ही फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म के बाद हाल ही में अंकिता ने मुंबई में 8 बीएचके घर खरीदा है। खबरों की मानें तो अंकिता जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करने वाली हैं। इसी वजह से उन्होंने यह घर खरीदा है।
विज्ञापन

5 of 6
tiger shroff disha patani - फोटो : file photo
कुछ वक्त पहले टाइगर श्रॉफ ने भी मुंबई में आलीशान घर खरीदा है। बीते कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि टाइगर मुंबई में ऐसे घर की तलाश कर रहे हैं जिसमें कम से कम 8 बेडरूम हों। अब ऐसे घर की तलाश करना मुंबई में आसान नहीं था लेकिन टाइगर की यह मुराद पूरी हो गई और वह इस घर में साल 2019 के अंत तक शिफ्ट हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक टाइगर ने यह घर मुंबई के खार में लिया है। जानकारी के मुताबिक टाइगर के इस घर को बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के भाई एलेन डिजाइन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alia bhatt
आलिया ने भी मुंबई के जुहू में नया घर खरीदा है। इस घर के लिए आलिया ने करीब 13 करोड़ रुपए दिए हैं। खबरों की मानें तो आलिया इस घर को खरीदने के बाद ठग गई है, क्योंकि इस घर की असल कीमत 7.86 करोड़ रुपए है। वहीं आलिया ने इसके 6 करोड़ रुपए ज्यादा दे दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें