pankaj tripathi
- फोटो : amar ujala
पंकज के कंधे और बाजुओं पर चोटें आईं लेकिन इन्हें मामूली चोटें समझते हुए वह थोड़ी सी दवा लेकर छुट्टियां मनाने स्कॉटलैंड चले गए। छुट्टियों के तुरंत बाद उन्हें 83 की शूटिंग के लिए लंदन पहुंचना था, जहां टीम उनका इंतज़ार करने वाली थी। छुट्टियों के दौरान पंकज को पेट के आसपास ज़ब्रदस्त दर्द होने लगा। मेडिकल चेक अप के बाद पता चला कि उनकी तीन पसलियां टूट चुकी हैं जिसकी वजह से दर्द हो रहा था।