बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अभिनय से अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। अपनी बेहतरीन अदाकारी करने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी आज घर-घर में जाना पहचाना नाम हैं। वेबसीरिज 'मिर्ज़ापुर' हो या फिर फिल्म 'लूडो', पंकज की एक्टिंग कुछ ऐसी होती है कि दर्शक स्क्रीन से नजरें ही नहीं हटा पाते हैं। आज भले ही अपने प्रदर्शन के कारण पंकज बुलंदियों को हासिल कर चुके हैं।