पंकज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज ने टीवी शोज में भी अपने एक्टिंग का जलवा दिखाया है। उन्होंने ‘नीम का पेड़’, ‘करमचंद’ और ‘ऑफिस ऑफिस’ जैसे टीवी शोज किए हैं। वहीं, फिल्मों की बात की जाए तो पंकज ने दो यारों,मकबूल, हल्ला बोल, आघात, रोज़ा, मंडी, गांधी और दस फिल्में की हैं। फैंस को आज भी पंकज की यह फिल्में देखना काफी पसंद है। पंकज कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शो के डायरेक्टर राजीव मेहरा के साथ सीरियल जबान संभाल के में भी काम किया था। ऐसे में उन्हें ऑफिस-ऑफिस में मुसद्दीलाल का रोल मिला था।