फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय बचाने के लिए कृति सेनन बाथरूम में करती हैं ये जरूरी काम, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

Sun, 08 Dec 2019 08:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kriti Sanon - फोटो : instagram
फिल्म 'पानीपत' की स्टारकास्ट अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची। शो में सभी खूब मजे किए। कपिल के शो में सभी स्टार्स आकर कई किस्से सुनाते हैं। ऐसे में शो में 'पानीपत' फिल्म में पार्वती बाई का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कृति सेनन ने भी अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। कृति ने इस दौरान अपनी पसंद और नापसंद के बारे में बताया। कपिल शर्मा से बातचीत के दौरान कृति सेनन ने बताया कि उन्हें बाथरूम में फोन चलाना पसंद है।
विज्ञापन

2 of 5
Sanjay Dutt at Kapil Sharma Show - फोटो : twitter
कृति सेनन ने अपनी इस आदत का खुलासा कपिल शर्मा के शो में एक खास राउंड के दौरान सवाल के जवाब में कहा। कपिल शर्मा के शो में तमाम फिल्मी सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आते हैं। इस दौरान कपिल सभी के साथ जमकर मस्ती करते हैं। मस्ती-मस्ती में कपिल कई निजी और मजेदार सवाल भी पूछते हैं। एपिसोड में कपिल एक अफवाह वाला राउंड भी खेलते हैं जिसमें वो स्टार्स से पूछते हैं कि उनके बारे में जो अफवाह फैली है वो सही है या नहीं। ऐसे में कपिल ने कृति के साथ भी ये राउंड खेला।
विज्ञापन

3 of 5
Kriti Sanon - फोटो : instagram
इस दौरान कपिल शर्मा ने कृति से पूछा, 'क्या यह बात सही है कि आपको बाथरूम में फोन चलाना पसंद है और इसकी वजह से आपको काफी टाइम भी लग जाता है?' इसके जवाब में कृति ने कहा कि हां अफवाह बिल्कुल सही है। उन्होंने बताया कि उन्हें बाथरूम में फोन चलाना पसंद हैं और वो इस दौरान कई मैसेज के जवाब दे देती हैं और कई काम कर लेती हैं। 

4 of 5
Sanjay Dutt and Kapil Sharma - फोटो : twitter
वहीं कपिल ने अभिनेता संजय दत्त के सात भी इस दौरान कई सवाल जवाब किए। कपिल ने संजय से पूछा कि वो किसी बायोपिक में काम करना चाहते हैं इसके जवाब में संजय ने कहा कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बायोपिक में काम करना चाहते हैं। संजय से जब वजह पूछी गई तो उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा, 'क्योंकि वो कुछ भी बोल देते हैं।' संजय का ये मजेदार जवाब सुनकर शो में मौजूद ऑडियंस और सभी हंस पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Panipat - फोटो : social mumbai
कपिल शर्मा के शो में कृति और संजय दत्त के अलावा शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए अर्जुन कपूर भी पहुंचे। वहीं फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारीकर भी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो का हिस्सा बने। बता दें कि फिल्म में अर्जुन कपूर सदाशिव राव का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं अभिनेता संजय दत्त अब्दाली के किरदार में हैं। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें