फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला से EXCLUSIVE मुलाकात में बोलीं ऋचा चड्ढा, गैंग्स ऑफ वासेपुर करना करियर की सबसे बड़ी गलती

Thu, 23 Jan 2020 02:50 PM IST
anand anand अमित कुमार सिंह, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
गैंग्स ऑफ वासेपुर की नगमा और फुकरे की भोली पंजाबन ऋचा चड्ढा अब कबड्डी खिलाड़ी के तौर पर 'पंगा' लेती हुईं नजर आएंगी। शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म पंगा में वह कंगना रनौत के समानांतर मुख्य किरदार में हैं।

आपका सबसे बड़ा पंगा कौन सा है जिसका खामियाजा आपको आज तक चुकाना पड़ रहा है?

मैंने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' करके पंगा लिया। मेरी उम्र 24-25 थी और फिल्म में मैं 42 साल के मनोज बाजपेयी की पत्नी बनी गई। नतीजतन 37 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां भी बनी। इस फिल्म ने मुझे वजूद तो दिया लेकिन मेरा बहुत नुकसान भी किया। उस फिल्म के बाद लोगों को लगने लगा कि मेरी उम्र बहुत ही इतनी है और अभी तक मुझे बड़ी उम्र की औरतों का किरदार निभाने के ही ऑफर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
अपनी खुद की कसौटी पर आप कितनी सफल हैं?

मेरे अनुसार जिंदगी में सफलता वह होती है जब आप अपनी शर्तों पर अपना पंसदीदा काम करते हैं। मैं वहां धीरे धीरे पहुंच रही हूं। मैं अभी तक अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं हूं। इंडस्ट्री ने मेरी शख्सियत का सिर्फ एक ही रूप देखा है लेकिन मेरे पास और भी बहुत कुछ है। इसलिए हर साल मैं कुछ नया करने की कोशिश करती हूं।
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : file photo
कंगना रनौत के साथ फिल्म पंगा में तालमेल कैसा रहा?

इस पूरी फिल्म के दौरान मैं बहुत ही प्रोफेशनल रही हूं। मैंने कोशिश की है कि मैं चुपचाप अपना काम पूरा कर लूं। कंगना से काम करने की बात हैं तो यह जरूरी नहीं है कि हर फिल्म में हर कलाकार के साथ हमारी बहुत अच्छी दोस्ती हो जाए। लेकिन हमारी बीच कोई भी अनबन नहीं रही।

4 of 5
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म शकीला आपके करियर के लिए कितनी खास है?

यह मेरे करियर की बहुत ही खास फिल्म है इस फिल्म में मैं एक एडल्ट स्टार के तौर पर नजर आने वाली हूं जिसे कभी इज्जत नहीं  मिली लेकिन वह बहुत ही हिम्मती और निडर है। इसके अलावा निर्देशक अनुभव सिन्हा की 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' है। यह फिल्म लंबे समय से अटकी पड़ी हुई है। सुभाष घई के निर्देशिन में बन रही फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' से जुड़ी घोषणा भी इस महीने की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Richa chadha and Ali fazal - फोटो : file photo
सीएए, एनआरसी आदि मुद्दों पर आपके तेवरों का अर्थ क्या है?

मेरे अनुसार सरकार की नीयत अच्छी है। वह देश की बेहतरी चाहती है। वह अर्थव्यवस्था को अच्छा करना चाहती है। मेरा यही मानना है कि जब हमारी अर्थव्यवस्था और किसानों का हाल बेहाल तो इस सूरत में हम दूसरे पचड़े में क्यों पड़े जैसे नोटबंदी। सीएए या एनआरसी से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मैं आवाज अपनी नौकरानी के लिए उठा रही हूं क्योंकि जब मैं उससे पूछती हूं कि तुम्हारे पास जन्म प्रमाण पत्र है तो वह कहती है, 'नहीं यह तो नहीं है लेकिन मैं जन्मष्टामी के दिन पैदा हुई थी।' आज एक हिंदुस्तानी दूसरे हिंदुस्तानी से लड़ रहा है। सरकार को इसे लेकर बातचीत का रास्ता अख्तियार करना चाहिए।
  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें