कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने कहा कि जो शख्स बलात्कार कर रहा है, इस तरह की हरकतें कर पा रहा हैं तो सबसे पहले तो वह अवयस्क है ही नहीं. ऐसे लोगो को चौराहे पर मारना चाहिए उनको वहां फांसी पर लटकाना चाहिए ताकि लोगों को पता चले कि बलात्कार की सजा क्या होती है। मशहूर वकील इंदिरा जयसिंह के निर्भया के दोषियों को माफ कर देने की अपील पर भी कंगना बहुत गुस्से में दिखीं। कंगना ने कहा कि इन्हें इन दोषियों के साथ चाल दिन जेल में रखा जाना चाहिए। ऐसी औरतो की कोख से ही ऐसे वहशी दरिंदे जन्म लेते हैं।