फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के हालात ने बनाया पंढ़री जुकर को मेकअप आर्टिस्ट, अमिताभ बच्चन को कहा था- "तुम बहुत आगे जाओगे"

Sun, 20 Jan 2019 10:06 AM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 9
Pandhari Juker - फोटो : bbc
पंढ़री जुकर हिंदी सिनेमा के वो मेकअप आर्टिस्ट हैं जिन्होंने अपने 60 साल इंडस्ट्री को दिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाले जुकर को सब पंढ़री दादा के नाम से जानते हैं। फिल्मी दुनिया में तीन दशक तक मेकअप का काम करने वाले पंढ़री दादा अब 87 साल के हो चले हैं और आज भी मेकअप के काम से उतना ही प्यार करते हैं जितना उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में जाने-माने निर्माता, निर्देशक और अभिनेता वी शांताराम का मेकअप करते हुए महसूस किया था।
विज्ञापन

2 of 9
Pandhari Juker - फोटो : bbc
1948 में बिना किसी इरादे से मेकअप की दुनिया में आए पंढ़री दादा के काम की सिफारिश मशहूर अदाकरा नरगिस ने की थी। उस ज़माने के मेकअप के उस्ताद बाबा वर्धन से मेकअप के गुण सीखने के बाद आगे चलकर उन्होंने मॉस्को से मेकअप आर्टिस्ट का डिप्लोमा भी हासिल किया। 'झनक झनक पायल बाजे', चित्रलेखा, ताजमहल, नूर जहां, नील कमल, काला पत्थर, शोले, नागिन मिस्टर इंडिया, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी 500 से भी अधिक फ़िल्मों में मेकअप से चरित्रों को नया रंग देने वाले पंढ़री दादा के हाथों ने बहुत से कलाकारों को संवारा है जो भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर साबित हुए।
विज्ञापन

3 of 9
Pandhari Juker - फोटो : bbc
इनमें मीना कुमारी, मधु बाला, नूतन, दिलीप कुमार, राज कपूर, अशोक कुमार, देव आनंद, राजेश खन्ना, सुनील दत्त, अमिताभ बच्चन, राज कुमार, शाहरुख़ खान, आमिर खान, करीना कपूर, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसे कई सितारे हैं। कई पुरस्कारों से सम्मानित पंढ़री जुकर बीबीसी से खास बातचीत में कहते हैं, "मेरा मेकअप आर्टिस्ट बनने का कोई इरादा नहीं था, क्योंकि मुझे ये लाइन पसंद नहीं थी। मेरे पिता को भी सबने यही कहा था कि ये लाइन अच्छी नहीं है लेकिन घर के हालात बिल्कुल ठीक नहीं थे। मेरी गरीबी देखते हुए मेकअप आर्टिस्ट बाबा वर्धन, जो मेरे पड़ोसी थे, उन्होंने मुझे उनके साथ जुड़ने का सुझाव दिया।"

4 of 9
Pandhari Juker - फोटो : bbc
वो कहते हैं, "राजकमल स्टूडियो में जो भी फिल्म बनती मैं उनके सभी कलाकारों का मेकअप करने लगा। इस काम के लिए मुझे 70 रुपये महीना मिला करता था। मेरे काम को देखते हुए नरगिस ने मुझे फिल्म 'प्रदेश' के लिए रूस जाने का मौका दिया और मैंने मेकअप का डिप्लोमा हासिल किया।" ये सब नरगिस जी की मदद से ही संभव हो पाया। अगर नरगिस का मुझपर भरोसा ना होता तो शायद मुझे कभी बड़ा मौका नहीं मिलता। नरगिस की ही तरह मुझे अभिनेत्री मीना कुमारी ने भी बहुत मौके दिए। उन्होंने अपनी शुरुआती फिल्म से लेकर आखिरी फिल्म पाकीजा का मेकअप उन्होंने मुझसे ही करवाया था।"
विज्ञापन

5 of 9
Pandhari Juker - फोटो : bbc
पंढ़री बताते हैं कि ब्लैक एंड वाइट फिल्मों के जमाने में मेकअप करना बड़ा मुश्किल होता था। आपकी छोटी से छोटी गलती भी पकड़ ली जा सकती थी। वो कहते हैं, "मेकअप के तौर पर हम सिर्फ काजल पेंसिल, मैरून लिपस्टिक और पाउडर का ही इस्तेमाल किया करते थे। लेकिन जब रंगीन सिनेमा आया तो मेकअप आर्टिस्ट का काम थोड़ा आसान हो गया। वो बताते हैं, "दिलीप कुमार हमेशा कहा करते थे कि हमारे कर्ता धर्ता ये लोग हैं। जवान को बूढ़ा और बूढ़े को जवान, साधारण दिखने वाले इंसान को भी सुन्दर बनाना ये पंढ़री का कमाल है।" वो कहते हैं, "आपको बताना चाहूंगा अभिनेताओं में दिलीप कुमार, धर्मेंद्र और सुनील दत्त ऐसे कलाकार हैं जिनका मेकअप चुटकियों में हो जाया करता था।
विज्ञापन

6 of 9
Pandhari Juker - फोटो : bbc
इनकी पर्सनालिटी बहुत सुन्दर रहा करती थी। ये बिना मेकअप के भी बहुत सुन्दर नज़र आते थे।" पंढ़री कहते हैं, "अगर मैं अभिनेत्रियों की बात करूं तो नूतन और दिव्या भारती ऐसी अभिनेत्रियां थीं जो बिना मेकअप के भी बहुत सुन्दर लगती थीं। उनके चेहरे का कॉम्प्लेशन ऐसा था जिसे ज्यादा मेकअप लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ती थी।" ऐसी कई फिल्में हैं जिनके हीरो और विलन दोनों का मेकअप पंढ़री जुकर ने किया। वो बताते हैं, "मुझे आज भी याद है जब मैं 365 दिन कलाकारों का मेकअप किया करता था। 
विज्ञापन

7 of 9
amitabh bachchan
हर कलाकार चाहता था कि उनका मेकअप मेरे हाथों ही हो। इसके लिए वो घंटों इंतजार किया करते थे। मुझे याद है अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही थी और मैं इस फिल्म के सभी कलाकारों का मेकअप कर रहा था। अमिताभ को मैंने दाढ़ी लगाई थी और अचानक मुझे किसी जरूरी काम से 7 दिन के लिए अपने घर मुंबई जाना पड़ा था। तब मैंने अमिताभ को पूछा था कि अब तुम क्या करोगे, क्योंकि मैं तो गोवा में नहीं हूँ। तब अमिताभ ने कहा था कि मैं इस मेकअप को संभाल कर रखूँगा। पूरे 6 दिन अमिताभ चेहरे के नीचे पानी डालकर नहाते थे और अपने उसी लुक के साथ उन्होंने 6 दिन बिना मुँह धोए लगातार शूटिंग की।

8 of 9
amitabh
मैं जब 6 दिन बाद उनसे मिला तो वो दाढ़ी उनके चेहरे पर सही सलामात थी। वो कैसे सोता होगा? कैसे खाना खाता होगा, ये सब सोच कर मैं बहुत हैरान हुआ था। तब मैंने उसको कहा था कि तुम बहुत आगे तक जाओगे। तुम्हारा काम के लिए ये प्रेम तुम्हें एक दिन सुपरस्टार बनाएगा। पंढ़री दादा के मुताबिक माधुरी दीक्षित ऐसे ही सितारों में हैं जो बिना मेकअप के बहुत साधारण दिखते हैं। शुरू-शुरू में बिना मेकअप के माधुरी खूबसूरत नहीं दिखती थी। पंढ़री जुकर बताते हैं, "सुभाष घई ने कर्मा फिल्म के एक गाने के लिए माधुरी दीक्षित को लिया था लेकिन जब मैंने माधुरी को देखा, तो सुभाष घई को कहा कि इस लड़की के नयन-नक्श सुंदर हैं। तुम इसे हीरोइन क्यों नहीं लेते? लेकिन सुभाष ने मना कर दिया और कहा कि ये लड़की बहुत साधारण है, मुझे इसमें हीरोइन वाला चार्म नहीं दिखता। सुभाष का कहना था कि तुम इसकी सिफारिश इसलिए कर रहे हो क्योंकि ये तुम्हारे महाराष्ट्र की है।"
विज्ञापन

9 of 9
Pandhari Juker - फोटो : bbc
पंढ़री जुकर और यश चोपड़ा का साथ पूरे 40 साल रहा। उन्होंने यश चोपड़ा की शुरुआती फिल्म से लेकर आखिरी फिल्म तक काम किया। पंढरी कहते हैं, "चांदनी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, सिलसिला, यश चोपड़ा की सभी फिल्मों से लेकर, सभी कलाकारों को खूबसूरत बनाया। श्रीदेवी को तैयार करने में काफी समय लगता था क्योंकि उनकी आँखों के मेकअप से लेकर हर चीज पर ध्यान देते थे और श्रीदेवी भी कभी जल्दबाजी नहीं करती थी।" पंढ़री कहते हैं, "आज कई मेकअप आर्टिस्ट हैं जो पैसों के लिए काम करते हैं। आज टीवी सीरियल में रामायण की सीता को भी आई शेडो लगाया जाता है। ये भी नहीं सोचते कि हम किस दौर को दिखा रहे हैं। वक्त बदल गया है पहले दिलीप कुमार, संजीव कुमार जैसे कलाकार हमें कहते थे खाना साथ ही खाएंगे। पहले लोग काम और नाम के भूखे थे। मेकअप आर्टिस्ट को बहुत इज्ज्त मिला करती थी, लेकिन अब सब कुछ बदल गया है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें