'पंचायत' अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज है, जिसके पहले सीजन को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया और अब हर कोई इस सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वेब सीरीज को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच 'पंचायत 2' का जबरदस्त बज बना हुआ है और इस इंतजार को मेकर्स ने थोड़ा कम कर दिया है। मेकर्स की तरफ से 'पंचायत 2' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो काफी मजेदार है।