हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता रघुबीर यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रघुबीर ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन अभिनेता को पहचान वेब सीरीज ‘पंचायत’ में प्रधान के किरदार से मिली थी। रघुबीर उन कलाकारों में से हैं, जिन्हें केवल अभिनय के लिए ही जाना जाता है। अब हाल ही में, रघुबीर ने बताया कि उन्हें अभिनय शब्द से नफरत है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने आखिर ऐसा क्यों कहा है।