इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट(ईडी) के ऑफिस में पनामा पेपर कांड को लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना जवाब भेज दिया है। ईडी ने दोनों से इस बारे में जानकारी मांगी थी। पनामा कांड में जिन लोगों के नाम आए हैं, उनपर सरकार तेजी से कार्रवाई कर रही है। आगे जानें, क्या है पूरा मामला
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Amitabh Bachchan and Aishwarya
पनामा पेपर कांड में जिन लोगों के नाम आए थे, उनपर आरोप थे कि उन्होंने विदेशों में धन छिपाया और सरकार के टैक्स की चोरी की। इस मामले में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या का नाम भी सामने आया था। जानें, किस तरह से दोनों का नाम सामने आया..
Amitabh Bachchan&Aishwarya Rai Bachchan were summoned by ED to submit documents through representative.Docus submitted yesterday #PanamaCase
— ANI (@ANI) September 27, 2017
विज्ञापन
3 of 5
amitabh bachchan
बता दें कि पिछले साल टैक्स हेवेन कहे जाने वाले देश पनामा की एक लॉ फर्म मोसेक फोंसेका का 40 साल का डेटा लीक हो गया था। इस लीक में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय समेत कई भारतीय हस्तियों के नाम थे। सभी लोगों पर टैक्स धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। आगे जानें, अमिताभ बच्चन ने इस बारे में क्या कुछ कहा...
4 of 5
अमिताभ बच्चन
पनामा पेपर में नाम आने के बाद उठे सवालों को अमिताभ बच्चन ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इन आरोपों को खारिज करते हुए ऐसे किसी भी मामले में शामिल रहने से इनकार किया है। पनामा केस ने ले ली है एक देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी...