फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द नन' के खौफ के आगे 3 दिन में औंधे मुंह गिरी बॉलीवुड की ये 3 फिल्में, बजट निकालना भी हुआ मुश्किल

Mon, 10 Sep 2018 11:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
paltan and the nun
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते बॉलीवुड की 3 और हॉलीवुड की एक फिल्म रिलीज हुई थी। चारों फिल्मों का कलेक्शन देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि इस बार हॉलीवुड के खौफ के आगे बॉलीवुड की तीनों फिल्में फीकी पड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में 'पलटन', 'गली गुलियां' और 'लैला मजनू' हैं तो वहीं हॉलीवुड फिल्म 'द नन' है। इन सभी फिल्मों का तीसरे दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमे 'द नन' के डर के आगे तीनों फिल्में घुटने टेकते हुए नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
stree and the nun
बॉक्स ऑफिस पर पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है इस बार हॉरर फिल्में दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब हो पाई हैं। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'स्त्री' फिल्म दूसरे हफ्ते के आखिर तक 72.41 करोड़ का कलेक्शन जुटा लिया है। वहीं हॉलीवुड फिल्म 'द नन' भी इसी राह पर चल रही है। इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन ही 18.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। जबकि बॉलीवुड की तीनों फिल्मों का बुरा हाल है। यह तीनों फिल्में कम बजट की हैं लेकिन कलेक्शन देखकर ऐसा लगता है कि बजट निकालने की राह मुश्किल जरूर हो सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Paltan
फिल्म समीक्षक सुमित कादल के ट्वीट के मुताबिक 'पलटन' फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन को मिलाकर इसका आंकड़ा 3 करोड़ पहुंचा। जबकि 'लैला मजनू' फिल्म का काफी बुरा हाल है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 30 लाख का कलेक्शन कर पाई थी। ऐसा ही हाल मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गली गुलियां' का है। रिपोर्टस के मुताबिक 'गली गुलियां' का पहले दिन का कलेक्शन करीब 1 करोड़ रहा। 

 

4 of 5
laila majnu
वीकेंड में भी बॉलीवुड की यह तीनों फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। तीनों ही फिल्मों का तीसरे दिन का कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा। 'पलटन' फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर कुल 4 करोड़ तक पहुंचा, 'लैला मजनू' का कुल 1 करोड़ और 'गली गुलियां' का 2 करोड़ के आस पास रहा। जबकि हॉलीवुड फिल्म 'द नन' का कलेक्शन अच्छा रहा। 'द नन' फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ और दूसरे दिन 10.20 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि तीसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर 28.50 करोड़ पहुंच गया है। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the nun
'द नन' को कंज्यूरिंग सीरीज की सबसे खौफनाक फिल्म बताया जा रहा है। हॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी शैतान और चर्च की जंग दिखाई गई है। हालांकि, इस बार चर्च की ओर से मोर्चा किसी पादरी की बजाय एक नन ने संभाला है।  ‘द नन’ चल निकली है। डरावनी आवाजें और बेहतरीन कैमरा वर्क के साथ इस फिल्म में डरने के लिए और भी बहुत कुछ है। निर्देशक कोरिन हार्डी हैं और बैकग्रांउड म्यूजिक सिहरन पैदा करती है। जिन्हें खौफनाक फिल्में देखना हैं, वे 'द नन' से मिल रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें