फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी की बड़ी समर्थक है ये एक्ट्रेस, लेकिन सरकार के इस फैसले से हो गई थीं काफी नाराज

Mon, 08 Apr 2019 07:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pallavi Joshi - फोटो : social media
इन दिनों देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत पर बनी फिल्म "द ताशकंद फाइल्स" काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री कर रहे हैं। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, श्वेता बसु प्रसाद, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और पकंज त्रिपाठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात बोली है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Pallavi Joshi - फोटो : social media
पल्लवी जोशी अपने पति विवेक अग्निहोत्री की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी समर्थक हैं। वह उनके समर्थन में अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं, लेकिन उन्हें भी प्रधानमंत्री के एक फैसले ने काफी निराश किया था। इस बात का जिक्र उन्होंने "द ताशकंद फाइल्स" के प्रमोशन के दौरान किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Pallavi Joshi - फोटो : social media
पल्लवी जोशी ने बताया कि उन्हें पीएम मोदी द्वारा गजेंद्र चौहान को FTII का चेयरमैन चुने जाने वाला फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया था। पल्लवी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले की उन्होंने खुलकर आलोचना की थी। उन्होंने बताया है कि जिस दौरान गजेंद्र चौहान FTII के चेयरमैन पद पर थे उस समय उन्हें संस्थान की मेंबर बनने का प्रस्ताव आया था लेकिन पल्लवी ने गजेंद्र चौहान की वजह इस ऑफर को स्वीकारने से मना कर दिया था।

4 of 5
Pallavi Joshi - फोटो : file photo
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पल्लवी जोशी ने गजेंद्र चौहान पर बात करते हुए कहा, 'मोदी सरकार ने जिस व्यक्ति को लीडरशिप के लिए नियुक्त किया था उनसे मुझे एतराज था, क्योंकि FTII की कमेंटी में जानू बरुआ, संतोष सिवन और विद्या बालन जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मौजूद थे,लेकिन सरकार ने जानू बरुआ और संतोष सिवन को नजरअंदाज करते हुए गजेंद्र चौहान को चेयरमैन चुना था, जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया था'' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the Tashkent files - फोटो : amar ujala mumbai
आपको बता दें कि पल्लवी जोशी खुलेआम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने की बात करती हैं।  साथ ही उनकी लीडरशिप को भी पसंद करती हैं। उनके पति भी बहुत बड़े मोदी समर्थक हैं। खबरों की मानें तो विवेक अग्निहोत्री ने देश के शीर्ष राजनेताओं समेत कई लोगों से शास्त्री की मृत्यु के बारे में पूछताछ और रिसर्च करने के बाद "द ताशकंद फाइल्स" को बनाया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें