फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palghar Mob Lynching Incident: बॉलीवुड सितारों ने दी प्रतिक्रिया, अनुपम बोले- 'ये क्यों हो रहा है'

Mon, 20 Apr 2020 12:29 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पालघर मॉब लिंचिंग हादसे पर फरहान और अनुपम के ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के पालघर में जिले के एक गांव में जूना अखाड़े के दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर जहां आम लोगों में रोष है, तो वहीं बॉलीवुड के सितारे भी इस घटना पर अपनी- अपनी बात रख कर रहे हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि किस सितारे ने इस मामले पर क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social Media
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, 'पालघर में तीन साधुओं की मॉब लिंचिंग होना काफी दुखी और भयभीत करने वाला है। आखिर तक वीडियो नहीं देख पाया। ये क्या हो रहा है? ये क्यों हो रहा है। मानवता का जघन्य अपराध है ये।'



 
विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला
फरहान अख्तर
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिसने पालघर में 3 लोगों की जान ले ली। उपद्रवी भीड़ की समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए और मुझे आशा है कि हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्याय भी जल्द से जल्द दिया जाएगा।'
 

4 of 5
zeeshan ayyub
जीशान अय्यूब
इस मामले पर ट्वीट करते हुए जीशान अय्यूब ने लिखा, 'पालघर लिंचिंग के बाद भी अगर हम ये मान रहे हैं कि हम लोगों में इंसानियत बाकी है तो माफ कीजिए, मैं आपकी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखता। इस देश को आप लोगों ने नफरत से जला दिया है, पर घरबराइये नहीं, हम आपसे लड़ते रहेंगे, देश को बचाने के लिए।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों और 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिनमें से 101 को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और नौ नाबालिगों को एक किशोर आश्रय गृह में भेज दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पालघर की घटना को लेकर रविवार शाम को उद्धव ठाकरे से भी बात की। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें