फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: गायकी से ही नहीं अपने कामों की वजह से भी मिसाल हैं पलक मुछाल, हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों का इलाज करवाती हैं इलाज

Wed, 30 Mar 2022 05:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
पलक मुछाल - फोटो : self
बॉलीवुड की उभरती सिंगर पलक मुछाल अपनी सुरीली आवाज के लिए तो जानी ही जाती हैं। इसके साथ ही उनको अपने चैरिटी वर्क के लिए भी जाना जाता है। आज 30 मार्च को पलक मुछाल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, ऐसे में उन्होंने अमर उजाला से खास इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर बात की। इसके अलावा पलक हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों की मदद के लिए जो मिशन चलाती हैं, उसके बारे में भी उन्होंने बहुत कुछ बताया और साथ ही जो बच्चे म्यूजिक के क्षेत्र में अपना करियर बनाने जा रहे हैं, उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए खास सलाह दी।
 
विज्ञापन

2 of 12
palak muchhal
सवाल-आपके के लिए सही मायने में स्टारडम क्या है?
आज भी मेरी जिंदगी का जो मकसद है वह बहुत अलग है मुझे लगता है कि स्टारडम कहें या अगर कहें की बहुत सारे लोगें का प्यार मुझे मिलता है तो उसके पीछे बहुत बड़ा रीजन है, एक मकसद है, जो हमेशा से ही मेरे साथ चलता आ रहा है। बहुत सारे लोग बचपन में शोहरत कमा लेते हैं और बड़े होकर उसे कायम नहीं रख पाते हैं, मुझे ऐसा लगता है कि मेरा हमेशा से ही गोल था मैं बहुत छोटी थी तभी से कहती थी कि मेरी जिंदगी का मकसद यही है कि मैं जब तक गाती रहूं, मैं उन बच्चों के लिए गाती रहूं जिनके लिए मैं मिशन चलाती हूं। वह मिशन में जारी रख पाई इतने सालों तक इस बात की मुझे खुशी है। 2376 सर्जरी हो चुकी हैं हार्ट पेशेंट्स की। मेरे एक कॉन्सर्ट सी 12 से 13 बच्चों की जान बच जाती है तो उस सक्सेस को मैं एकनॉलेज करती हूं। उन दुआओं का साथ होना मेरे लिए सही मायने में स्टारडम है।
विज्ञापन

3 of 12
पलक मुच्छल - फोटो : अमर उजाला
सवाल-कार्डियोलॉजी से आपका जुड़ाव कैसे है और कार्डियक से जुड़े बच्चों के लिए सब करना. ये आपके जीवन में कैसे आया?
जब मैं बहुत छोटी थी जब मैंने गाना शुरू किया तब से मेरे अंदर ये भावना थी कि किसी के लिए कुछ कर पाऊं, क्योंकि मैं खुद एक मध्यम वर्गीय परिवार से बिलॉन्ग करती हूं। तो हमेशा से ही मुझे उस जरिए की तलाश थी। उसी वक्त मुझे एहसास हुआ कि भगवान की बहुत बड़ी देन है मेरी आवाज़, मेरा संगीत, सबसे पहले मैंने कारगिल के सोल्जर्स के लिए दुकान-दुकान जाकर पैसे इकट्ठे किए। उसी को देखकर हमारे पास लोकेश नाम के बच्चे के पेरेंट्स हमारे पास आए और उन्होंने मेरे पेरेंट्स से कहा कि क्या आपकी बच्ची हमारे बच्चे की मदद भी कर सकती है। तो इंदौर के राजवाड़ा पर एक छोटा सा मंच बनाकर मैंने और भाई ने गाना शुरू किया। उस दौरान एक ठेले वाले अंकल ने अपनी तांबे की अंगूठी भी मेरे डोनेशन बॉक्स में डाली थी। तो बस मुझे ऐसा लगा कि अगर आप किसी अच्छे मकसद के लिए कुछ करते हैं तो इन्टेशंन होना जरुरी होता है। शुरुआत में सिर्फ हार्ट पेशेंट ने ही अप्रोच किया तो यही मिशन बन  गया। पलक ने बात करते हुए बताया कि मैं कार्डियक सर्जन इसलिए बनना चाहती थी क्योंकि जब मैं छोटी थी तभी से  डॉक्टर अंकल मुझे ऑपरेशन थिएटर में आने की इजाजत देते हैं और वह मुझे समझाते थे कि ऐसे सर्जरी होती है, मैंने एक धड़कते हुए दिल को अपने हाथों में लिया है। इसलिए मेरी इस सब्जेक्ट में रुचि बन गई थी।

4 of 12
पलक मुच्छल - फोटो : insta
सवाल-अब आप बॉलीवुड के लिए गाती हैं, आपकी शोज की तादात बढ़ी है, तो क्या अब आपके मिशन का दायरा और बड़ा हुआ है?
हां पहले से मेरा मिशन विस्तृत हुआ है। पहले जहां दो से तीन बच्चों की मदद हो पाती थी, अब 12 से 13 बच्चों की मदद हो जाती है। मैं ज्यादा बच्चों की मदद कर पा रही हूं और अब एक हॉस्पिटल खोलने का भी इरादा है जिसका काम अभी शुरू भी हो गया है। जहां पर बच्चों का इलाज होगा। बहुत बड़े-बड़े प्लान हैं उम्मीद करती हूं कि जैसे अब तक आपकी दुआएं साथ रही हैं आगे भी रहेंगी।

 
विज्ञापन

5 of 12
पलक मुच्छल - फोटो : insta
सवाल-बॉलीवुड में सिंगर्स में आपका आइडियल कौन रहा?
मेरी आदर्श हमेशा से ही लता जी रही हैं, मैंने बचपन से ही उन्हें पूजा है और मां सरस्वती का साक्षात रूप हैं वह। तो उनके गाने सुनकर मैंने सबसे ज्यादा सीखा।

आपकी कभी मुलाकात हुई लता जी से...
इस पर पलक बताती हैं कि हां जी मैं जब बहुत छोटी थी तब उनसे मिली थी। इसके बाद उन्होंने लता जी का गाना 'अजी रूठकर यूं कहां जाइएगा' भी सुनाया।
विज्ञापन

6 of 12
पलक मुच्छल - फोटो : insta
सवाल-आज के टाइम में बहुत सारे तैयार सिंगर्स VS बहुत सारे सिंगर्स आ रहे हैं तो इस मार्केट को आप कैसे देखती हैं?
मुझे लगता है कि पॉपुलैरिटी और मार्केट वैल्यू से ज्यादा जरूरी है, आपका खुद का एक्सपीरियंस जब आप एक स्टूडियो में जाते हैं और अगर आपकी तैयारी है तो सबसे ज्यादा वही आपके काम आती है, क्योंकि आप किसी भी प्रोफेशन में हैं आपको तैयारी को पुख्ता करना ही पड़ेगा। मैं अभी भी रियाज करती हूं और अभी भी सीखना जारी है।
विज्ञापन

7 of 12
palak muchhal
सवाल-आपकी और आपके भाई पलाश की जोड़ी क्या बॉलीवुड में भी देखने को मिलेगी, या कार्यक्रमों तक ही सीमित है।
ये जो मिशन है, जितना मेरा है, उतना पलाश का भी है, तो कोई भी ऐसा कॉन्सर्ट नहीं है जो मैं उसके बिना करती हूं। पलाश अब एक म्यूजिक कंपोजर बन चुके हैं और उन्होंने एक फिल्म अर्ज भी निर्देशित की है जो जल्दी ही रिलीज होने वाली है। पलाश अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा कर रहे हैं।

8 of 12
पलक मुछाल - फोटो : insta
सवाल-जो इंस्पायरिंग सिंगर्स आपको सुन रहे हैं उनके लिए क्या कहना चाहेंगी, कि वह कैसे तैयारी करें?
मैं यही कहना चाहूंगी कि आप सबसे पहले तैयारी पर फोकस करें, क्योंकि चाहें वह सिंगिंग हो या डांसिंग, पढ़ाई हो तैयारी करना सबसे ज्यादा जरूरी है। क्योंकि तैयारी सबसे ज्यादा काम आती है और मौके कम मिलते हैं, इसलिए तैयारी पूरी करके रखें। और एक प्रैक्टिकल एडवाइज देना चाहूंगी कि ऑप्शन A पर पूरी मेहनत करने के साथ ही ऑपशन B को भी तैयार रखें। इससे मेरा मतलब है अपनी पढ़ाई जरुर करें उसे बीच में न छोड़े।

9 of 12
पलक मुछाल - फोटो : insta
सवाल-क्या आपको मुंबई आकर संघर्ष करना पड़ा है?
मैं यहां अपनी फैमिली के साथ यहां आई थी और मैं पहले शख्स से मिली आकर उन्होंने मिलते ही कह दिया कि तुम बहुत जल्दी मेरी फिल्म में गाओगी। फिर एक तरह से उनका साथ मुझे अपने करियर में मिला...बहुत सारे म्यूजिक डायरेक्टर्स को उन्होंने मेरा नाम रिकमेंड किया। "मैं सलमान सर की बात कर रही हूं, इन्फैक्ट मेरी पर्सनल जिंदगी के जुड़ा भी कोई फैसला होता है तो उनकी राय मेरे लिए मम्मा पापा के बाद सबसे इंपोर्टेंट होती है। उनका साथ मुझे बहुत जल्द मिल गया और उस वजह से मेरा स्ट्रगल बिलकुल भी नहीं हुआ। उसके बाद मुझे आशिकी 2 जैसे अमेजिंग प्रोजेक्ट मिल गए।

10 of 12
पलक मुछाल - फोटो : insta
सवाल-आपके नए प्रोजेक्टस के बारे में बताना चाहेंगी कि आप इस समय किस पर काम कर रही हैं?
लॉक डाउन के दौरान बहुत सारे गाने रिकॉर्ड किए हैं जो अब धीरे-धीरे रिलीज हो रहे हैं, जैसे जैसे फिल्में आ रही हैं। इसके साथ ही कई इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट भी हैं जिनपर काम कर रही हूं..हाल ही में मैंने करण जौहर सर की कंपनी DCA के साथ साइन भी किया है। मुझे उम्मीद है कि अब तक मेरे प्रोजेक्ट को जितना प्यार मिलता आ रहा है आगे भी मिलेगा।

11 of 12
पलक मुछाल - फोटो : insta
आप बच्चों को म्यूजिक सिखाने के लिए कुछ ऐसा कोई प्रयास कर रही हैं, जैसे कोई एकेडमी वगैरह?
बिलकुल...पलाश और मेरी ये सीक्रेट प्लानिंग है लेकिन आपने ये पूछ लिया तो...हमारा प्लान है आगे जाकर कुछ सालों में...ऐसे संस्था जहां पर म्यूजिक भी हो और साथ ही साथ हमारा मकसद ये जो भावना है ये भी हम चाहेंगे कि जितने भी नए सिंगर हैं, उनके लिए कहना चाहूंगी कि अगर आप सोसायटी के लिए कुछ करेंगे किसी की मदद करेंगे तो उससे बड़ी सफलता तो हो ही नहीं सकती है। क्योंकि किसी को स्माइल करते हुए देखा सबसे बड़ी खुशी होती है। मेरा और पलाश का म्यूजिक स्कूल खोलने का प्लान है।
विज्ञापन

12 of 12
पलक मुछाल - फोटो : insta
कितने गाने गा लिए होंगे आपने अब तक?
इस पर पलक हंसते हुए कहती हैं कि मारवाड़ी हूं न तो हिसाब नहीं रखती हूं। इसके बाद उनके गाने 'प्रेम रतन धन पायो' के साथ इंटरव्यू का समापन हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें