फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे वक्त के बाद मीडिया के सामने आईं सनी देओल की पत्नी, पोते की फिल्म देखने दादी भी पहुंचीं

Sat, 21 Sep 2019 02:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पूजा देओल, सनी देओल, प्रकाश कौर - फोटो : अमर उजाला
सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' बॉक्स ऑफिस पर आज रिलीज हो गई है। उससे पहले पहले गुरुवार को फिल्म 'पल पल दिल के पास' की स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई, इस दौरान कई सितारों को कैमरे में कैद किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
पूजा देओल - फोटो : सोशल मीडिया
स्क्रीनिंग में खास बात ये रही कि सनी देओल की पत्नी पूजा देओल भी नजर आईं। पूजा मीडिया के सामने आने से हमेशा बचती हैं लेकिन बेटे की फिल्म 'पल पल दिल के पास' की स्क्रीनिंग के मौके पर उन्हें स्पॉट किया गया। पूजा देओल ने इस दौरान ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस कैरी किए। बता दें कि सनी देओल और पूजा देओल साल 1984 में शादी के बंधन में बंधे। दोनों के दो बच्चे हैं करण देओल और राजवीर देओल।
विज्ञापन

3 of 6
प्रकाश कौर - फोटो : अमर उजाला
धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी लंबे समय बाद दिखीं। पोते करण देओल के डेब्यू के लिए पूरा देओल परिवार एक ही छत के नीचे इकट्ठा हुआ। प्रकाश कौर कम ही मौकों पर नजर आती हैं। इस दौरान उन्होंने फ्लोरल प्रिंट सलवार शूट पहना हुआ था।

4 of 6
धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
पोते करण देओल की पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' के स्क्रीनिंग में धर्मेंद्र कुछ इस अंदाज में देखे गए। पिछले दिनों धर्मेंद्र ने भी फिल्म का प्रमोशन किया था और वो कई टेलीविजन शो में पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 6
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
बेटे करण देओल की पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' का निर्देशन सनी देओल ने किया है। उनके लिए निश्चित रूप से ये फिल्म दिल के बेहद करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
करण देओल के साथ फिल्म 'पल पल दिल के पास' में सहर बाम्बा ने मुख्य भूमिका निभाई है। सनी देओल के साथ फिल्म के दोनों मुख्य अभिनेता पोज देते हुए।

पढ़ें: नूरजहां: 'दिल का दौरा तो उन्हें पड़ना ही था, पता नहीं कितने दावेदार थे उसके'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें