फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी पीएम की कुर्सी पर बैठ इस लड़की ने बनाया Tik Tok वीडियो, बैकग्राउंड में बजा बॉलीवुड गाना

Thu, 24 Oct 2019 10:30 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्ताानी पीएम के साथ हरीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी पर बैठी नजर आ रही है। वहीं बैकग्राउंड में बॉलीवुड और पंजाबी गाने बज रहे हैं। लड़की ने ये वीडियो टिक टॉक के लिए बनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
हरीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल जिस लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, उसका नाम हरीम शाह है। हरीम टिक टॉक स्टार हैं और उनके वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं। हरीम के नए वीडियो में देखा जा सकता है कि वो पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के ऑफिस में उस कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं जिसमें पाकिस्तानी पीएम इमरान खान और विदेश मंत्री बैठते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हरीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक तरफ जहां भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तान और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स लड़की की आलोचना कर रहे हैं।
 

4 of 5
हरीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक इस वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हरीम का कहना है कि  मैं अनुमति लेने के बाद कार्यालय में गई थी। यदि यह नियमों के विरुद्ध था, तो उन्हें मुझे वीडियो बनाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
अपने बयान में हरीम ने आगे कहा- 'मैं नेशनल असेंबली भी गई, मुझे पास मिला था, वहां मेरी एंट्री ठीक से हुई। मुझे किसी भी सुरक्षाकर्मी ने नहीं रोका, इसके साथ ही मुझे कोई परेशानी नहीं हुई।' गौरतलब है कि इससे पहले भी हरीम कई पाकिस्तानी नेताओं के साथ नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें