'हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में...' फिल्म 'जानबाज' का ये गाना ना सिर्फ आम लोगों पर बल्कि ग्लैमर की दुनिया पर भी सटीक बैठता है। ये दुनिया दूर से जितनी चकाचौंध भरी नजर आती है पास आने पर ये उतनी ही अंधेरे से भरी है। यहां हर स्टार की जिंदगी में एक ऐसा पड़ाव है जो उसके असहाय और अकेले होने का अहसास कराता है।
पढ़ें - आमिर के एक गलत फैसले ने बदल दी थी इस एक्टर की जिंदगी, अब साइड रोल करने के लिए मजबूर
विज्ञापन
2 of 10
शमीम आरा
भले ही फिल्म स्टार्स सफलता के ऊंचे से ऊंचे मुकाम पर पहुंच जाएं, लेकिन उनमें से कई ऐसे हैं जो अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं और गुमनामी में ही इस दुनिया से रुखसत हो जाते हैं।
कुछ ऐसी ही दास्तां हैं एक्ट्रेस शमीम आरा की। वो ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं, बल्कि एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रहीं।
पढ़ें - अमिताभ का दाहिना हाथ माना जाता था ये एक्टर, कंगाल होने की वजह से हो गई थी ऐसी हालत
विज्ञापन
3 of 10
शमीम आरा
इस हीरोइन ने पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के ऐसे आयाम रचे कि सभी देखते रह गए। 50 के दशक से लेकर 70 के दशक तक शमीम आरा ने बाकी फिल्म स्टार्स को खूब नाकों चने चबाए। उनकी फिल्में धड़ाधड़ रिलीज होतीं और सुपरहिट रहतीं।
पढ़ें - वेटर का काम करता था ये पॉपुलर हीरो, ऐसे बना बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टंट मास्टर
4 of 10
शमीम आरा
हालांकि डेब्यू के बाद एक-दो साल तक शमीम की फिल्मों को कुछ खास सफलता नहीं मिल रही थी, लेकिन लोगों की नजरों में एक स्टार जन्म ले चुका था..एक ऐसा स्टार जिसे सब सलाम कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 10
शमीम आरा
60 के दशक में शमीम आरा ने कई हिट फिल्में दीं जिनमें 'देवदास', 'दोराहा', 'हमराज', 'कैदी', 'चिंगारी', 'आग का दरिया' जैसी कई और फिल्में शामिल हैं। ये सभी फिल्में शमीम आरा के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं और उन्हें पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी सुपरस्टार बना दिया।
विज्ञापन
6 of 10
शमीम आरा
शमीम आरा के पास अब वो सबकुछ था जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी, अब बस जरूरत थी तो शादी कर घर बसाने की। जल्द ही उनकी ये मुराद भी पूरी हो गई। उन्होंने बलूचिस्तान के एक जमीनदार से शादी की, लेकिन एक कार एक्सीडेंट में उनके पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
7 of 10
शमीम आरा
शमीम आरा बुरी तरह टूट गईं। धीरे-धीरे उन्होंने खुद को संभाला और फिर उन्होंने दोबारा शादी की। दूसरी शादी से उन्हें एक बेटा हुआ। सब कुछ अच्छा था, लेकिन ना जाने किस्मत को क्या मंजूर था। उनका तलाक हो गया। तलाक बाद उन्होंने फिर तीसरी शादी की, लेकिन उसमें भी तलाक हो गया।
8 of 10
शमीम आरा
एक-बाद-एक कर प्यार में मिली मायूसी और दर्द से शमीम आरा अंदर ही अंदर कमजोर होती जा रहीं थीं...लेकिन बेटे और उसकी परवरिश को देखते हुए उन्होंने चौथी शादी कर ली। शादी के कुछ सालों बाद जहां शमीम को किसी वजह से अपने बेटे के साथ लंदन आना पड़ा वहीं उनके पति ने पाकिस्तान में ही रहना मंजूर किया।
9 of 10
शमीम आरा
शमीम को दुख हुआ कि उनके पति ने उनका साथ नहीं दिया। अचानक ही कुछ सालों बाद शमीम आरा को पाकिस्तान जाते वक्त पता चला कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है। इसका पता चलते ही इलाज के लिए उन्हें वापस लंदन ले जाया गया। ऐसी हालत में भी शमीम आरा के पति उनकी देखरेख के लिए नहीं आया और सारा भार बेटे पर भी आ गया।
लंबे वक्त तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ने के बाद पिछले साल अगस्त में इस हीरोइन ने दम तोड़ दिया। बड़े ही दुख की बात है कि शमीम आरा की शवयात्रा की तैयारी भी अकेले बेटे ने ही की और यूके में दफना दिया...इस मोड़ पर भी पति का साथ नसीब नहीं हुआ था शमीम आरा को।