फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन बाद पाकिस्तान से उपहार में आया बापू का ये पसंदीदा भजन, रोज सुनते थे इसे महात्मा गांधी

Fri, 05 Oct 2018 05:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shafqat amanat ali
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जंयती भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी मनाई गई। क्योंकि इस दिन सरहद पार से पाकिस्तान से एक तोहफा भारत भेजा गया है। दरअसल, पाकिस्तानी गायक शफकत अमानत अली ने एक भजन गाकर उसे उपहार के तौर पर भारतीय उच्चायोग को सौंपा है। इस पाकिस्तानी सिंगर ने ये भजन महात्मा गांधी की जंयती पर समर्पित किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह भजन बहुत पसंद किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shafqat amanat ali
शफकत ने 'वैष्णव जन' भजन गाया है जो एक आध्यात्मिक सॉन्ग है। बता दें कि 'वैष्णव जन' महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन था और उनकी दैनिक प्रार्थना में रोज शामिल हुआ करता था। इस भजन में जीवन के आदर्शों को बताया जाता है। जिसका मूल अर्थ है- दूसरों के दर्द को अपना महसूस करना, जरूरतमंद लोगों की मदद करके खुद पर गर्व महसूस नहीं करना।
विज्ञापन

3 of 5
shafqat amanat ali
भजन वैष्णव जन को पार्श्व गायिका लता मंगेशकर, जगजीत सिंह, और एम एस सुब्बुलक्ष्मी जैसे दिग्गजों ने अपनी आवाज और पक्के सुर दिए थे। वहीं, शफकत की भी इस भजन के साथ सरहद पार से आवाज जुड़ गई है। बता दें कि कवि नरसिंह मेहता ने भजन 'वैष्णव जन' को गुजराती भाषा में लिखा था।

4 of 5
shafqat amanat ali
शफकत अमानत अली ने भारत आकर बॉलीवुड में कई सॉन्ग गाए हैं जिसमें शाहरुख खान की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' का गाना 'मितवा' और इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत 2' में 'तू ही मेरा' जैसे हिट गाने गाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shafqat amanat ali
बता दें कि शफकत एक पाकिस्तानी क्लासिकल गायक हैं जो पटियाला घराने से हैं। वह पाकिस्तानी रॉक बैंड फ्यूजन के लीड वोकालिस्ट हैं। उन्हें साल 2008 में राष्ट्रपति गौरव सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें