फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट के बाद अब इस फेमस सिंगर पर चोरी का आरोप, पाकिस्तानी गायक बोला-पूछ तो लेते

Mon, 16 Sep 2019 12:00 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salim merchant - फोटो : Social Media
आलिया भट्ट के पहले पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'प्राडा' पर बीते दिनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि आलिया का गाना पाकिस्तान के वाइटल साइन के गाने 'गोरे रंग का जमाना' से मिलता-जुलता है। आलिया के बाद अब भारतीय संगीतकार और सिंगर सलीम मर्चेंट पर भी एक पाकिस्तानी सिंगर ने गाना चुराने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

2 of 6
farhan saeed - फोटो : Social Media
पाकिस्तानी पॉप सिंगर फरहान सईद का आरोप है कि सलीम-सुलेमान ने उनके गाने रोइया की नकल की है। वहीं सलीम ने इस दावे को गलत बताते हुए इसे मात्र एक संयोग बताया है। इसे लेकर दोनों की ट्विटर पर तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन

3 of 6
farhan saeed - फोटो : Social Media
फरहान सईद ने लिखा- 'किसी ने मुझे सलीम मर्चेंट का गाना हारेया भेजा है, ये पूरी तरह मेरे गाने रोइयां की नकल है। मुझे आश्चर्य है कि किसी का काम चुराकर भी उनके पास खुद को कलाकार कहने की हिम्मत है। करना ही है तो पूछ के करो और अगर पूछना नहीं है तो अच्छा तो करो! चोरी बंद करो।
 

 

4 of 6
salim merchant - फोटो : Social Media
फरहान के इस ट्वीट पर सलीम मर्चेंट ने जवाब देते हुए लिखा- 'फरहान मैंने अभी तुम्हारा गाना सुना। यह एक मात्र संयोग है कि हारेया का कोरस आपके गीत की तरह है। सच कहूं तो मैंने इसे पहले कभी नहीं सुना। ऐसा कई बार होता है जब नोट्स एक-दूसरे से मेल खाते हैं। सुलेमान और मेरे नाम कभी भी चोरी करके गाने बनाने का रिकॉर्ड नहीं रहा है।'
 

 
विज्ञापन

5 of 6
Farhan Saeed - फोटो : Social Media
फरहान ने सलीम के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- 'सलीम आप कहते हैं तो ठीक है, लेकिन एक और संयोग यह है कि हमारे गीतकार भी सेम हैं। फिर भी शुभकामनाएं।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Salim and Sulaiman Merchant
इसके जवाब में सलीम ने लिखा- 'आप उनसे क्यों नहीं पूछते, अगर मुझे कॉपी करना होता, तो मैं अपने करियर में बहुत पहले ऐसा कर चुका होता। मैं वास्तव में चाहता हूं कि मैंने आपका गाना पहले सुना होता तो अपने गाने में हम बदलाव करते। फिर भी आशा करते हैं आप समझेंगे।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें