जहीर अब्बास और रीता लूथरा
- फोटो : instagram/pakistainecelebs11
जहीर अब्बास और रीता लूथरा
पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर जहीर अब्बास ने भारत की रहने वालीं रीता लूथरा के साथ शादी की है। जहीर अब्बास और रीता लूथरा की मुलाकात 80 के दशक में इंग्लैंड में हुई थी। रीता उन दिनों इंग्लैंड में इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थीं जबकि जहीर अब्बास काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड गए हुए थे। दोनों की शादी 1988 में हुई थी। शादी के साथ ही रीता ने अपना धर्म बदल लिया और समीना अब्बास बन गईं। बता दें कि रीता उर्फ समीना कराची में रहकर इंटीरियर डिजाइनिंग हाउस चलाती हैं।