फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना पर कमेंट कर ट्रोल हो गई वीना मलिक, यूजर बोला- जिस थाली में खाती हो, उसी में छेद करती हो

Mon, 05 Aug 2019 09:49 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
veena malik - फोटो : file photo
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की सिफारिश पर अनुमति मिल गई है। ऐसे में अमित शाह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा जबकि लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा। इस मसले पर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने भी कई ट्वीट किए है। हालांकि कुछ ट्वीट्स पर वो जमकर ट्रोल भी हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
veena malik - फोटो : file photo
वीना मलिक ने हाल ही में भारतीय सेना पर एक भद्दा पोस्ट किया। इस पोस्ट के साथ ही वीना ने एक फोटो भी शेयर की है। वीना ने लिखा- कश्मीर में भारतीय क्रूरता के लिए। इसके साथ ही वीना ने कुछ हैशटैग भी इस्तेमाल किए हैं। बता दें कि वीना का ये पोस्ट उनके फोटो के साथ ही पूरा मतलब बता रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
veena malik - फोटो : Twitter
इस ट्वीट के बाद वीना ट्रोल हो गई हैं। भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जिस थाली में खाती हो, उसी में छेद करती हो। वहीं एक दूसरे यूजर ने अश्मित पटेल की मसाज करते हुए फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- तेल मसाज का कितना लेती हो ?

4 of 5
veena malik - फोटो : instagram
अनुच्छेद 370 पर अनुपम खेर ने भी ट्वीट किया था। ऐसे में वीना ने अनुपम के ट्वीट को रिट्वीट भी किया है। दरअसल अनुपम खेर ने ट्वीट किया था कश्मीर की समस्याओं का हल शुरू हो गया है। इसके साथ ही तिरंगे का इमोजी भी इस्तेमाल किया है। वहीं वीना रिट्वीट करते हुए लिखा- इंशाअल्लाह। इसके साथ ही वीना ने पाकिस्तान के झंडे का इमोजी इस्तेमाल किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ZAIRA WASEEM - फोटो : FILE PHOTO
गौरतलब है कि जायरा वसीम ने भी राज्य सभा में अमित शाह की घोषणा से पहले ट्वीट करते हुए लिखा था- 'यह वक्त भी गुजर जाएगा। बता दें कि जायरा का ये ट्वीट काफी लंबे वक्त बाद आया है। वहीं कुछ दिन पहले जायरा ने धर्म की दुहाई देते हुए बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें