veena malik
- फोटो : Twitter
साल 2010 में वीना मलिक भारत के शो बिग बॉस-4 में नजर आई थीं। बिग बॉस के घर में वीना का बोल्ड अंदाज सबको हैरान कर देने वाला था। शो का हिस्सा रहे अश्मित पटेल के साथ वीना मलिक की नजदीकियों की भी खूब चर्चा हुई। दोनों कई बार एक दूसरे के करीब आते नजर आएं, लेकिन उन्होंने कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। वीना ने साल 2013 में शादी करके सबको चौंका दिया था। पाकिस्तानी चैनल के अनुसार वीना ने कारोबारी असद बशीर खान खटक से कोर्ट मैरिज की। शादी के बाद वीना ने कहा था- मैं आज बहुत खुश हूं। मुझे लग रहा है मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की हूं। शादी को 4 साल ही बीते थे कि मार्च 2017 में उनके तलाक की खबर भी आ गईं।