पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक हमेशा अपने बयान और कारनामों से लोगों को दंग करती रहती हैं। विश्वकप मुकाबले के बाद जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने सानिया मिर्जा को ट्रोल करने की कोशिश की तो सानिया ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। सबसे पहले बताते हैं वीना ने ट्वीट कर क्या लिखा। वीना मलिक ने लिखा था- सानिया, मैं वास्तव में आपके बच्चे के लिए बहुत चिंतित हूं, आप लोग अपने बच्चे के साथ शीशी पैलेस में हैं। क्या यह खतरनाक नहीं है? जहां तक मुझे जानकारी है कि आर्ची जंक फूड के लिए पहचान रखता है और यह किसी एथलीट और बच्चे के लिए ठीक नहीं है। क्या आपको यह पता नहीं है आप खुद एक एथलीट हैं और मां भी।"
आइए जानते हैं कि पहले किस-किस दौर से गुजरी है वीना मलिक की जिंदगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
veena malik
- फोटो : Twitter
साल 2010 में वीना मलिक भारत के शो बिग बॉस-4 में नजर आई थीं। बिग बॉस के घर में वीना का बोल्ड अंदाज सबको हैरान कर देने वाला था। शो का हिस्सा रहे अश्मित पटेल के साथ वीना मलिक की नजदीकियों की भी खूब चर्चा हुई। दोनों कई बार एक दूसरे के करीब आते नजर आएं, लेकिन उन्होंने कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। वीना ने साल 2013 में शादी करके सबको चौंका दिया था। पाकिस्तानी चैनल के अनुसार वीना ने कारोबारी असद बशीर खान खटक से कोर्ट मैरिज की। शादी के बाद वीना ने कहा था- मैं आज बहुत खुश हूं। मुझे लग रहा है मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की हूं। शादी को 4 साल ही बीते थे कि मार्च 2017 में उनके तलाक की खबर भी आ गईं।
विज्ञापन
3 of 5
veena malik
- फोटो : instagram
खबरों के मुताबिक तलाक के लिए आवेदन वीना ने ही दिया था। वीना मलिक ने जनवरी में लाहौर की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाली थी। अदालत ने वीना मलिक के तलाक के आवदेन को स्वीकार कर लिया और उनके पक्ष में फैसला सुनाया। इस तरह साल 2018 में वीना का अपने पति से तलाक हो गया। कुछ समय पहले वीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके और उनके पति के बीच बहुत दिनों से अनबन हो रही थी, इसलिए वो एक साथ नहीं रहते।
4 of 5
veena malik with husband
- फोटो : social media
एक शो में वीना ने कहा था कि असद ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही मेंटली भी उन्हें एब्यूज किया गया। जिसके बाद उन्होंने तलाक का कदम उठाया। तलाक की वजह की बात करें तो वीना टीवी और फिल्मों के साथ पाकिस्तानी राजनीति से जुड़े रहना चाहती थीं लेकिन उनके पति इसके खिलाफ थे।
पिछले दिनों वीना ने सोशल मीडिया पर भारतीय एयरफोर्स के लापता एएन-32 विमान के बारे में एक बेहूदा कॉमेंट किया था। उन्होंने लिखा था, 'इंडियन एयरफोर्स का एएन-32 क्रैश नहीं हुआ है। मौसम में बहुत बादल हैं और रेडार उसे ढूंढ नहीं पा रहे हैं- मिलिट्री साइंटिस्ट पीएम श्री नरेंद्र मोदी'। बता दें कुछ दिनों पहले एयरफोर्स का यह ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट गायब हो गया था जिसमें 13 लोग सवार थे।