पाकिस्तानी सिंगर और एक्ट्रेस रेशमा की उनके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। रेशमा के पति फैदा खान के साथ लंबे समय से रिश्ते खराब चल रहे थे। रेशमा पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वां के नौशेरा जिले में अपने भाई के साथ रह रही थीं। रेशमा की हत्या प्रांत में इस साल महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा की 20वीं वारदात है।
विज्ञापन
2 of 6
sambul
सुम्बुल खान की हत्या
पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर अक्सर हिंसा के मामले सुनने में आते हैं। पाकिस्तान की सिंगर और एक्ट्रेस सुम्बुल खान का उन्हीं के घर में घुसकर तीन लोगों ने मर्डर कर दिया था। घटना पाकिस्तान के मर्दन में हुई थी क्योंकि उन्होंने अमीरों की निजी पार्टी में डांस करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 6
समीना समून
गायिका समीना समून
इसी साल अप्रैल महीने में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक स्थानीय गायिका समीना समून की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को अंजाम देने वाला तारीक अहमद जतोई नाम का शख्स था। तारिक सतोई ने ही गायिका समीना को बेहद करीब से सिर में गोली मारी थी। मामला था- तारीक अहमद जतोई नाम के शख्स ने समीना को गाने के लिए उठने को कहा। समीना ने कथित तौर पर उठने से मना कर दिया क्योंकि वह गर्भवती थीं। लेकिन समीना का इनकार जतोई को नागवार गुजरा, जो कथित तौर पर नशे में धुत था और उसने समीना की गोली मारकर हत्या कर दी।
4 of 6
स्टेज एक्ट्रेस किस्मत बेग
पाकिस्तान के लाहौर में स्टेज एक्ट्रेस किस्मत बेग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उनका बॉडीगार्ड भी जख्मी हुआ था। किस्मत बेग पर हमला उस वक्त हुआ जब वो अपनी कार में लाहौर के हरबंसपुरा से गुजर रही थीं।
विज्ञापन
5 of 6
कंदील बलोच
- फोटो : self
पाकिस्तानी सेलिब्रिटी कंदील बलोच
पाकिस्तानी सेलिब्रिटी कंदील बलोच की मुल्तान में उनके भाई ने गोलीमार मारकर हत्या कर दी थी। वह अक्सर सोशल मीडिया पर क्रिकेट से जुड़े बयानों के लिए चर्चा में रहती थी। कंदील बलोच पाकिस्तानी मॉडल और टीवी एक्ट्रेस थी। इसके अलावा पाकिस्तानी क्रिकेटर समेत भारतीय क्रिकेटर्स को भी उसने वीडियो मैसेज भेजे थे जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।
गुलनाज उर्फ मुस्कान
साल 2014 में अफगान गायिका गुलनाज उर्फ मुस्कान की पेशावर में हत्या कर दी गई थी। गुलनाज की तीन शादियां हुई थीं, लेकिन तीनों ही सफल नहीं हो सकी।