पाकिस्तानी सिंगर और एक्ट्रेस रेशमा की उनके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी । रेशमा के पति फैदा खान के साथ लंबे समय से रिश्ते खराब चल रहे थे । रेशमा पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वां के नौशेरा जिले में अपने भाई के साथ रह रही थीं ।
विज्ञापन
2 of 4
रेशमा
पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर अक्सर हिंसा के मामले सुनने में आते हैं । इस खबर से पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री सकते में है । रेशमा, फैदा की चौथी पत्नी थीं । वह विदेश में काम करता था और कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान लौटा था ।
विज्ञापन
3 of 4
रेशमा
फैदा बुधवार को रेशमा को ले जाने ससुराल आया था । रेशमा ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया । इस बात से नाराज होकर फैदा ने गोली चला दी । रेशमा को फेमस पाकिस्तानी ड्रामा 'Zhobal Goluna' के लिए जाना जाता है।
पुलिस ने फैदा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और छानबीन कर रही है । खैबर पख्तुनख्वां में महिला आर्टिस्ट पर हिंसा का ये 15वां मामला है । इससे पहले 3 फरवरी को एक्ट्रेस सनबुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी ।