फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Floods: बाढ़ पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़कीं पाक एक्ट्रेस मेहविश हयात, बोलीं- इंसानियत धर्म नहीं जानती

Sun, 04 Sep 2022 05:10 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मेहविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान में इन दिनों बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है, तो लाखों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ ने पाकिस्तान के लोगों के जीवन को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। ऐसे में वहां के सितारे लोगों का साथ देने के लिए आगे आ रहे हैं और दूसरों से भी उनकी मदद करने की गुहार लगा रहे हैं। इसी बीच अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हालत ने बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 4
मेहविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया
मेहविश हयात का कहना है कि पाकिस्तान में बॉलीवुड के बहुत से चाहने वाले हैं और उनका सपोर्ट न मिलने से वह काफी निराश हैं। पाकिस्तान में इस समय पिघलते ग्लेशियर और भारी बारिश के कारण बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। अब तक इस बाढ़ की वजह से 1265 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान की ओर पूरे विश्व का ध्यान है, लेकिन मेहविश ने बॉलीवुड की चुप्पी के प्रति नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

3 of 4
मेहविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया
मेहविश हयात ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'बॉलीवुड की चुप्पी हैरान करने वाली है। इंसानियत कोई राष्ट्रीयता, रंग और धर्म नहीं जानती। उनके लिए यह सबसे सही समय है कि वो राजनीति से ऊपर उठे और पाकिस्तान में अपने फैंस के लिए चिंता करें। हम दर्द से गुजर रहे हैं और आपके एक दो शब्द भी बहुत हैं।'

विज्ञापन

4 of 4
मेहविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया
मेहविश हयात की बात करें तो वह पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। वह अपने अभिनय के साथ ही अपने लुक्स के चलते भी चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं, अब बॉलीवुड पर कसे तंज की वजह से वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। बता दें कि हाल ही में इंटरनेशनल सुपरमॉडल बेला हैडिड ने पाकिस्तान में आई बाढ़ के लिए वीडियो शेयर कर लोगों से मदद की मांग की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें