बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान वह अपने फैंस के साथ भी जुड़े हुए हैं। वह अक्सर न्यूयॉर्क से अपने दोस्तों के साथ नई-नई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां उनसे मिलने अमेरिका जा चुकी हैं। हाल में पाकिस्तानी मावरा होकेन ने भी ऋषि कपूर से मुलाकात की। लेकिन यूजर्स को ये कुछ खास पसंद नहीं आया।