mahira khan
वहीं इसी साल जून में माहिरा खान ने अपनी लव लाइफ के बारे खुलासा किया था। एक इंटरव्यू के दौरान माहिरा ने सलीम करीम के बारे में बातचीत की थी। माहिरा ने एक इंटरव्यू के जरिए कहा था कि मेरे ड्रामा शो हमसफर में एक लाइन थी, जो मुझे बहुत पसंद है। जहां अशर खीरत से कहता है, पता नहीं तुम मुझे किस नेकी के बदले मिली हो। मुझे भी यही लगता है। मुझे नहीं पता मैंने क्या किया, मगर मैंने कुछ तो किया है जिसके बदले मुझे सलीम मिले हैं।