फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर के साथ वायरल फोटो पर पहली बार बोलीं माहिरा, विरोधियों को कड़ा जवाब

Thu, 19 Oct 2017 08:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
गौरतलब है कि बीते दिनों रणबीर और माहिरा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों किसी होटल के बाहर सिगरेट पीते दिख रहे थे। ये तस्वीर सामने आते ही भारत से लेकर पाकिस्तान तक हर जगह लोगों ने माहिरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
तस्वीर में माहिरा ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसको लेकर कुछ लोगों ने उन्हें उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल किया तो कहीं उनके सिगरेट पीने पर भी उन्हें ट्रोल होना पड़ा। कुछ लोगों ने ऐसे भी कमेंट किये कि 'माहिरा को बस रणबीर ही मिले थे'। 
 

4 of 5
माहिरा ने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा है कि 'जिंदगी में बहुत सारी गलतियां और उतार चढ़ाव के बाद हम सफलता पाते हैं तो कोई भी तुम्हारे बारे में नहीं बता सकता कि तुम कौन हो और अगर कोई बता भी पाता है तो वो तुम खुद हो। इस सोच के साथ मैं और मेरी जैसी सभी महिलाएं शामिल हैं'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इससे पहले रणबीर कपूर भी माहिरा के बचाव में आये और उनका समर्थन किया था। गौरतलब है कि माहिरा और रणबीर कपूर न्यूयार्क के एक होटल में ठहरे थे, जहां दोनों की सिगरेट पीते हुए फोटो सामने आयी थी। माहिरा शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें