फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी अभिनेत्री ने शाहरुख का वीडियो किया शेयर, बैट्री से कर दी अभिनेता की तुलना

Mon, 27 Jan 2020 03:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan, mahira khan - फोटो : social media
अभिनेता शाहरुख खान के फैंस बड़ी संख्या में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हैं। पाकिस्तान की अभिनेत्री माहिरा खान शाहरुख के साथ फिल्म 'रईस' में काम कर चुकी हैं। अब माहिरा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शाहरुख को 'बैट्री' और 'गधेड़ा' कह रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Film Raees - फोटो : social media
फिल्म 'रईस' की रिलीज को हाल ही में तीन साल हुए हैं। इसी मौके पर माहिरा खान ने फिल्म का एक सीन इंस्टाग्राम पर शेयर किया। फिल्म में माहिरा और शाहरुख ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी। वीडियो शेयर करते हुए माहिरा ने लिखा- 'मेरी पुरानी यादों में से सबसे पसंदीदा।'
विज्ञापन

3 of 5
raees - फोटो : social media
वीडियो में दिखाया गया है कि शाहरुख अपनी पत्नी से डरते हैं। किसी बात पर माहिरा उनसे नाराज हो जाती हैं और उन्हें 'बैट्री' कहती हैं। माहिरा ने शाहरुख के साथ फिल्म मेकिंग का भी एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा- 'मेरे नंबर वन शाहरुख खान।'

4 of 5
Film Raees - फोटो : social media
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' 25 जनवरी 2017 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर शाहरुख ने भी एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में शाहरुख खान फिल्म 'रईस' का ही एक डायलॉग बोलते नजर आए लेकिन इसके साथ ही इसमें एक ट्विस्ट भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raees - फोटो : social media
वीडियो में शाहरुख कहते हैं कि 'कोई भी धंधा छोटा या बड़ा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।' इसके बाद वीडियो में ही पीछे से शाहरुख की आवाज आती है, जो कहते हैं- 'अबे जल्दी से धंधा चालू कर ना, कुछ कर नहीं रहा है सिर्फ धंधा-धंधा कर रहा है।' इसके बाद शाहरुख खान फनी एक्सप्रेशन्स देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें