फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के साथ काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने शेयर की बिना मेकअप तस्वीर, पहचानना मुश्किल

Fri, 28 Jun 2019 05:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahira Khan - फोटो : instagram
अक्सर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ऐसी तस्वीर पोस्ट कर देती हैं जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। बीते कुछ वक्त से बॉलीवुड हीरोइनें बेहिचक बिना मेकअप तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। इस कड़ी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ गया है। यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Mahira Khan and Shahrukh Khan - फोटो : instagram
इस एक्ट्रेस कान नाम माहिरा खान (Mahira Khan) हैं। माहिरा खान किंग खान के साथ 'रईस' (Raees) फिल्म में नजर आ चुकी हैं। 'रईस' (Raees) फिल्म साल 2017 में आई थी। इस फिल्म से माहिरा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। माहिरा खान ने बिना मेकअप वाली इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए माहिरा ने लिखा- 'नो फिल्टर।'  
 
विज्ञापन

3 of 5
Mahira Khan and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo
माहिरा खान (Mahira Khan) का नाम रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ जुड़ चुका है। कुछ वक्त पहले इन दोनों को एक साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर स्मोकिंग करते हुए देखा गया था। कुछ दिन पहले माहिरा अपने एक और पोस्ट की वजह से चर्चा में आई थीं। माहिरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में माहिरा पहचानना में नहीं आ रही थीं। इस तस्वीर में माहिरा ने लाल रंग का सूट पहना हुआ था।
 

4 of 5
Mahira Khan - फोटो : file photo
माहिरा खान ने बतौर वीजे साल 2006 में अपने करियर की शुरुआत की थी। 'लाइव शो मोस्ट वॉटेंड' माहिरा का पहला टीवी शो था। कुछ वक्त पहले माहिरा खान की सगाई की खबर आई थी। कहा जा रहा था कि माहिरा इन दिनों सलीम करीम को डेट कर रही हैं और दोनों ने टर्की में सगाई भी कर ली है। दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahira Khan - फोटो : file photo
इन खबरों के बीच इंटरनेट पर दोनों की एक तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर ने सगाई की अफवाहों को बढ़ा दिया। हालांकि, सगाई के बारे में अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। माहिरा खान से पहले काजल अग्रवाल, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर ने भी बिना मेकअप तस्वीर शेयर की थी। हालांकि करीना बिना मेकअप तस्वीर शेयर करते ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें