फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के साथ काम कर चुकी पाक अभिनेत्री के बोल-'कश्मीर एक बार फिर खुली जेल की तरह'

Mon, 05 Aug 2019 10:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amit Shah and Mahira Khan - फोटो : file photo
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। आम हो या खास हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। फैसले का एलान गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में किया। इस फैसले का कांग्रेस सहित कई जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड भी इस पर रिएक्शन दे रहा है। इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने 370 के हटने को लेकर ऐसा ट्वीट कर दिया जो वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के बाद पाक अभिनेत्री को ट्रोल भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
माहिरा खान - फोटो : file photo
इस पाकिस्तानी अभिनेत्री का नाम माहिरा खान (Mahira Khan) हैं। माहिरा शाहरुख खान के साथ 'रईस' फिल्म में नजर आई थीं। इस मुद्दे पर माहिरा ने ट्वीट किया- 'जो लोग कश्मीर को जेल बनाने पर आमदा है और खुशी मना रहे हैं। उन्हें रुकना चाहिए। अपने दिल में झांक कर देखना चाहिए। आपको ऐसा करने पर कश्मीर में परेशान हो रहे लोगों के लिए सहानुभूति महसूस होगी। कश्मीर एक बार फिर खुले जेल की तरह हो गया है।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Mawra Hocane - फोटो : file photo
माहिरा खान के अलावा एक और पाकिस्तानी अभिनेत्री ने कश्मीर के हालात को लेकर प्रतिक्रिया दी। मावरा हॉकेन ने ट्वीट किया- 'यह अमानवीय है। क्या हम लोग अंधेरे में रहते हैं?मानव जीवन की रक्षा के लिए अनगिनत परंपराएं? उस सभी नियमों और अधिकारों का क्या हुआ जो किताब में पढ़ते हैं? क्या उसका कोई मतलब है?'
 

4 of 5
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के नरेंद्र मोदी सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया जा रहा है। इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर अब राज्य नहीं रहा। यह दो हिस्सों में बंट गया है। जम्मू-कश्मीर सहित अब लद्दाख भी केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित शाह - फोटो : ANI
सुरक्षा के लिहाज से सरकार की ओर कई फैसले लिए गए हैं। इंटरनेट सेवाओं के बंद करने की खबरें आ रही हैं। इससे पहले अमरनाथ यात्रा को सरकार ने रद्द कर दिया था। इसके साथ ही सभी पर्यटकों को तुरंत कश्मीर छोड़ने को आदेश दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें