फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहिरा के रेप सीन पर पाकिस्तान में मचा बवाल, बैन हो सकती है फिल्म

Wed, 15 Nov 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 1
माहिरा खान
कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान और रणबीर कपूर की सिगरेट पीते कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इस तस्वीर को लेकर माहिरा को जमकर ट्रोल किया गया था। अब माहिरा एक और मुसीबत में फंस गई हैं।

दरअसल, माहिरा की अपकमिंग फिल्म 'वर्ना' को पाकिस्तान में बैन किया जा सकता है। पाकिस्तान में ‌इस फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है। माहिरा फिल्म में एक रेप पीड़िता का किरदार निभा रही हैं।

ये विरोध फिल्म के रेप सीन को लेकर हो रहा है। सेंसर बोर्ड जब ये फिल्म देख लेगा उसी के बाद पता चलेगा कि फिल्म बैन होगी कि नहीं। इस बारे में सीबीएफसी चेयरमैन मोबाशिर हसन ने कहा, 'फिल्म रूल 1980 के तहत इस पर फैसला लिया जाएगा।' 

फिल्म के डायरेक्टर शोएब मंसूर ने सेंसर बोर्ड से अपील की है कि वो फिल्म को रिलीज होने दें। फिल्‍म में माहिरा के अलावा हारून शाहिद और जरार खान लीड रोल में होंगे। फिल्म की रिलीज डेट 17 नवंबर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें