फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली फिल्म से रातोंरात सुपरहिट हुई थी ये हीरोइन, मिली ऐसी सजा सब हो गया बर्बाद

Fri, 28 Jul 2017 04:01 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
अंदलीब
उसकी खूबसूरती पर हर कोई फिदा था। बड़ी-बड़ी झील-सी गहरी आंखें और उनमें नूर तो ऐसा था कि कोई देखे बिना रह ही नहीं पाए। यही वजह रही कि जब एक्ट्रेस अंदलीब ने फिल्मी दुनिया में कदम रखे तो सभी ने उन्हें हाथों-हाथ लिया।
विज्ञापन

2 of 6
अंदलीब
अंदलीब ने 1996 में आई पाकिस्तानी फिल्म 'घूंघट' से डेब्यू किया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने अंदलीब को बड़ी स्टार बना दिया। इसके बाद अंदलीब ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक बाद एक उन्होंने कई और फिल्मों में अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन

3 of 6
अंदलीब
प्रोफेशनली तो अंदलीब अच्छा कर ही रहीं थीं निजी जिंदगी में भी उनके वो पल आ गया जिसने उनकी जिंदगी को और भी हसीन बना दिया। अंदलीब को प्यार हो गया था और वो भी सियालकोट के बिजनेसमैन हनीफ गुमान से, लेकिन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और किसी वजह से दोनों को अलग होना पड़ा।

4 of 6
अंदलीब
हालांकि वक्त के साथ अंदलीब तो आगे बढ़ गईं, लेकिन हनीफ गुमान के साथ ऐसा नहीं था। वो अंदलीब का ऐसा बर्ताव सहन नहीं कर पाया। अंदलीब से बदला लेने के लिए हनीफ गुमान ने एक बड़ा ही भयानक प्लान बनाया। जहां हनीफ अंदलीब से बदला लेने की जुगत में लगा था वहीं अंदलीब सब कुछ भुलाकर अपने करियर पर फोकस कर रहीं थीं।
विज्ञापन

5 of 6
अंदलीब
उनकी फिल्में धड़ल्ले से चल रहीं थीं, लेकिन उसी दौरान हनीफ ने उनके मुंह पर तेजाब फेंक दिया। अंदलीब का चेहरा बुरी तरह से जल गया और साथ ही उनका करियर भी। तब से लेकर अभी तक अंदलीब ने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंदलीब
हालांकि वो अब ठीक हैं और शादीशुदा हैं। अपनी खुशहाल जिंदगी में वो मग्न हैं, लेकिन अब उन्होंने ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया से दूरी बना ली है...लेकिन आज भी वो उस भयानक हादसे को भूली नहीं होंगी। आज भी वो उसे याद कर सिहर उठती होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें