फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 के हटने पर पाकिस्तानी एक्टर्स का हुआ ऐसा हाल, एक-एक ट्वीट में झलक रहा है दर्द

Tue, 06 Aug 2019 12:26 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pakistani Actors - फोटो : Social Media
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के फैसले को नरेंद्र मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है। इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर अब राज्य नहीं रहा। यह दो हिस्सों में बंट गया है। जम्मू-कश्मीर सहित अब लद्दाख भी केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। सरकार के इस फैसले का कांग्रेस सहित कई पार्टियां विरोध कर रही हैं, वहीं कई राजनीतिक दल सरकार के साथ खड़े हैं। बॉलीवुड ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है लेकिन पाकिस्तानी एक्टर्स इससे जले-भुने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Mawra Hocane - फोटो : file photo
बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में नजर आने वाली एक्ट्रेस मारवा होकेन ने लिखा- 'UNHCR कहां है? यह अमानवीय है, क्या हम इस अंधेरे में जी रहे हैं। मानव जीवन के लिए अनगिनत प्रदर्शन हुए। हमें उन सभी अधिकारों और नियमों के बारे में बताया जाता है जिन्हें हम किताबों में पढ़ते हैं। क्या उनका कोई मतलब है?'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
hareem farooq - फोटो : Social Media
एक्ट्रेस हरीम फारूक ने लिखा- 'दुनिया शांत क्यों है? कश्मीर में हो रही क्रूरता को नजरअंदाज किया जा रहा है। क्या हमने सारी मानवता खो दी है। ये अपनी आवाज को उठाने का वक्त है। ये कश्मीर के साथ खड़े होने का वक्त है। इस क्रूरता और अन्याय को समाप्त करने का समय है।'
 

 

4 of 5
माहिरा खान
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने लिखा- 'जिस पर हम चर्चा नहीं करना चाहते हैं, उस पर हमें बहुत ही आसानी से खामोश कर दिया गया है। ये रेत पर लकीर खींचने की तरह है। जन्नत जल रही है और हम खामोशी से आंसू बहा रहे हैं।' #Istandwithkashmir #kashmirbleeds
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
veena malik - फोटो : file photo
बिग बॉस की एक्ट कंटेस्टेंट और पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने लिखा- 'ऐसे समय में मुझे पाकिस्तानी इंडस्ट्री का हिस्सा होने पर गर्व महसूस हो रहा है। हमारे एक्टर्स आगे आए और एक ऐसे मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाई जो इस समय अत्यंत चिंता का विषय है। सराहनीय कार्य है। हम एक हैं!'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें