पाकिस्तानी अभिनेता हमजा अली अब्बासी अक्सर भारत के खिलाफ भड़काऊ ट्वीट कर चर्चा में रहते हैं। हमजा कई मौकों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ नजर आ चुके हैं। हाल ही में हमजा अली अब्बासी ने ट्वीट कर खुद को आईएसआई एजेंट बताया।
विज्ञापन
2 of 5
Hamza Abbasi
- फोटो : Social Media
दरअसल एक न्यूज चैनल ने हमजा अली अब्बासी को आईएसआई का अंडरकवर एजेंट बताया था। इस पर हमजा ने इस चैनल का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए चौंकाने वाला ट्वीट किया।
विज्ञापन
3 of 5
Hamza Abbasi
- फोटो : Social Media
अब्बासी ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर ट्वीट किया, 'एक भारतीय चैनल का दावा है कि मैं आईएसआई का अंडरकवर एजेंट हूं। यह सही नहीं है, मैं अंडरकवर नहीं बल्कि पूरी तरह से और गर्व के साथ आईएसआई एजेंट हूं।'
4 of 5
हमजा
- फोटो : social media
हमजा अली अब्बासी ने आगे लिखा- 'मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं ही नहीं देश(पाकिस्तान) के सभी 20 करोड़ लोग आईएसआई एजेंट हैं।'